एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की ऑब्जर्बर फीडबैक लेने पहुंचीं भरतपुर, राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार के सवाल पर कहा...

Rajasthan Election 2023 News: गीता भुक्कल ने कहा कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी के खिलाफ एक माहौल बना है कि यह लोग भाई से भाई और धर्मों को लड़ाने का काम करते हैं.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं. विधानसभा चुनाव में कैसे जीत हासिल की जाए, इस जोड़-तोड़ में लग गई हैं. कांग्रेस ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. पार्टी ने उनको जिलों में भेजना शुरू कर दिया है. कांग्रेस ऑब्जर्वर गीता भुक्कल दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचीं हैं. इस दौरान कांग्रेस से टिकट लेने वाले संभावित उम्मीदवारों का जमावड़ा लग गया. ऑब्जर्वर का स्वागत करने की होड़ में कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी भी हो गई.

ऑब्जर्वर से मिले टिकट के दावेदार

डीग और भरतपुर जिले से आए संभावित उम्मीदवार ऑब्जर्वर से अकेले मिलकर अपना प्रभाव दिखाने में लगे हुए हैं . ऑब्जर्वर गीता भुक्कल काली की बगीची स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं. वहां नदबई, कामां, बयाना सहित कई विधानसभा सीटों के संभावित उम्मीदवार और विधायक पहुंचे. इस दौरान गीता भुक्कल ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने जिस तरह से स्कीमों को जनता को देने का काम किया है. उसका प्रचार दूसरे राज्यों में भी हो रहा है. लोगों की सोच है कि राजस्थान में एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी आती है, लेकिन इस बार इस सोच को खत्म करना है. कांग्रेस राजस्थान में फिर से सरकार बनाएगी. इसलिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं जिससे लोग कांग्रेस को वोट करें.

उन्होंने कहा कि राजस्थान में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी के खिलाफ एक माहौल बना है कि यह लोग भाई से भाई और धर्मों को लड़ाने का काम करते हैं.यह अपने एजेंडे और मेनिफेस्टो को देखने का काम नहीं करते हैं. इस समय देश में एंटी बीजेपी माहौल चल रहा है. बहुत से विपक्षी दलों ने इकट्ठे होकर इंडिया नाम से गठबंधन बनाया है.मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव होने जा रहे हैं. वहां का माहौल बता रहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत

भरतपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी के सवाल पर गीता भुक्कल ने कहा कि अगर कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता मायूस है तो उससे हम मिलेंगे, उससे बात करेंगे, और समाधान करने का प्रयास करेंगे. गोविंद सिंह डोटासरा और सीएम से भी इस बारे में बात करेंगे. वैसे मायूसी का माहौल तो बीजेपी के लोगों में है. अगर हमारे विधायकों पर भ्रष्टाचार का आरोप कोई लगा रहा है तो, बीजेपी का इस तरह का दुष्प्रचार करने का एजेंडा रहता है. फिर भी अगर किसी विधायक की ऐसी बात सामने आती है तो उसके बारे में राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा. 

ये भी पढ़ें

Watch: कोटा में अब रुकेंगे सुसाइड केस? हॉस्टल के पंखों में अब ये खास डिवाइस लगाने के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget