एक्सप्लोरर

Rajasthan News: भरतपुर पुलिस का अवैध खनन के खिलाफ एक्शन, दबिश के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत छोड़कर भागे माफिया

Bharatpur Illegal Mining: सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में अवैध खनन को रोकने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसी क्रम में भरतपुर पुलिस ने बीते दिनों 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अन्य सामान जब्त किया था.

Bharatpur News: भरतपुर सहित पूरे राजस्थान में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश पुलिस एक्टिव मोड में है. इसको लेकर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा द्वारा राजस्थान में अवैध खनन माफियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था. जिसके बाद भरतपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में पुलिस अवैध खनन के आरोप एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्रॉली और कंप्रेशर मशी को भी जब्त किया है. 

यह कार्रवाई भरतपुर के गढ़ी बाजना थाना पुलिस और रुदावल थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, इसके अलावा मौके से दो ट्रैक्टर ट्रॉली और एक कंप्रेश मशीन को जब्त कर लिया है. रुदावल थाना पुलिस द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रुदवाल थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर चुरारी डांग के पहाड़ों में दबिश दी गई. 

पुलिस को देख खनन माफिया हुए फरार
मौके पर खनन माफिया अवैध ढ़ंग से खनन कर रहे थे. जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो, खनन माफिया पुलिस को देख भाग गए. इस दौरान खनन माफिया एक ट्रैक्टर, कंप्रेशर मशीन और पहाड़ से काटा गया सैंड स्टोन ब्लॉक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए. पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से बरामद ट्रैक्टर, कंप्रेशर मशीन और सैंड स्टोन को जब्त कर लिया है. पुलिस अवैध खनन माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
भरतपुर के गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है. ट्रैक्टर ट्रॉली मांगरैन कला मोड़ सिंघानिया के पास जाती हुई दिखाई पड़ी थी. जिसमें पत्थर भरे हुए थे. पुलिस ने ट्रैक्टर के ड्राइवर को रोका और उससे खनन से संबंधित जरुरी कागजात मांगे, तो उसने कोई भी वैध दस्तावेज होने की बात से इनकार कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने पत्थर से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया. पुलिस ने इस मामले में रामनिवास निवासी मांगरैन को गिरफ्तार कर लिया.

पहले 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जा चुके हैं जब्त
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने डीग और भरतपुर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर, अवैध खनन के खिलाफ 15 दिनों तक अभियान चलाने के निर्देश दिए. जिसके बाद पुलिस और प्रशासन दोनों जिलों में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. इससे पहले खनिज विभाग, पुलिस विभाग और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर 13 ट्रैक्टर ट्राली, एक लोडर और भारी मात्रा में अवैध खनन किए गए पत्थर, गिट्टी और डस्ट जब्त किया था. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: जाट आरक्षण आंदोलन में लाठियां लेकर पहुंचीं महिलाएं, कहा-'बच्चों के भविष्य के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget