एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जाट आरक्षण आंदोलन में लाठियां लेकर पहुंचीं महिलाएं, कहा-'बच्चों के भविष्य के लिए...'

Jat Reservation Protest: केंद्र में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज का आंदोलन महापड़ाव जारी है. आंदोलन के तीसरे दिन महापड़ाव में भारी संख्या में महिलाएं लाठी लेकर पहुंचीं.

Jat Community Reservation Protest: राजस्थान के भरतपुर जिले में जाट समाज की तरफ से केंद्र में ओबीसी के आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन महापड़ाव में भारी संख्या में महिलाएं लाठियां लेकर पहुंचीं. महिलाओं ने अपना दम कम दिखाते हुए कहा कि अपने बच्चों के भविष्य की खातिर हमें आरक्षण चाहिए और इस लड़ाई के लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़े हम तैयार हैं.
 
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार और प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार है. यह हुए डबल इंजन और राजस्थान के मुख्यंत्री भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं तो, भरतपुर वासियों के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार है. इसलिए भरतपुर-धौलपुर के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी का आरक्षण नहीं मिला तो कभी नहीं मिलेगा.
 
दरअअसल, भरतपुर और धौलपुर जिलों के जाट केंद्र की ओबीसी वर्ग में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. अभी जाट समाज की तरफ से शांतिपूर्ण तरीके से महापड़ाव किय अजा रहा है और आज यानी 19 जनवरी को महापड़ाव का तीसरा दिन है. आज यानी शुक्रवार को आंदोलन स्थल पर भारी संख्या में महिलाएं लाठियां लेकर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य की खातिर आरक्षण चाहिए. उन्होंने कहा कि इस लड़ाी के लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़ी तो हम तैयार हैं.
 
बता दें कि भरतपुर और धौलपुर जिलों के जाट समाज को केंद्रीय सेवाओं में ओबीसी के आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है. प्रदेश  के अन्य जिलों के जाट केंद्र की सेवाओं में ओबीसी के आरक्षण का लाभ मिल रहा है. इसलिए भरतपुर और धौलपुर के जाट समाज की तरफ से वर्ष 1998 से आरक्षण की मांग कर रहे हैं.   
 
शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे आंदोलन 
 
जाट समाज की तरफ से अभी महापड़ाव शुरू किया गया है. आंदोलनकारी जाट समज के लोग शांतिपूर्ण तरीके से मुंबई दिल्ली रेल मार्ग से करीब 300 मीटर दूर उच्चैन थाना क्षेत्र के गांव जयचौली में  बैठकर आंदोलन कर रहे हैं. इसके अलावा जाट नेताओं ने अल्टीमेटम दे दिया है कि राम मंदिर की वजह से 22 जनवरी तक शांतिपूर्ण आंदोलन रहेगा, लेकिन 23 जनवरी को चक्का जाम कर दिया जाएगा. खास बात यह है कि आंदोलन का तीसरा दिन है लेकिन सरकार की तरफ से आंदोलनकारी से कोई भी वार्ता नहीं हो पाई है.
 
'23 जनवरी से होगा उग्र आंदोलन'
 
भरतपुर धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह ने कहा, "फिलहाल आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है, लेकिन सरकार इसे जाट समाज की कमजोरी नहीं समझे. अगर सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो 23 जनवरी से चक्का जाम कर दिया जाएगा. जाटों में आपसी फुट नहीं है, लेकिन यदि सरकार यह समझती है तो फिर 23 जनवरी को सरकार भी देख लेगी कि जाटों में कितनी एकता और ताकत है, जब पूरे जिले में हर जगह चक्का जाम कर दिया जायेगा. आज आंदोलन का तीसरा दिन है, मगर सरकार की तरफ से अब तक आंदोलनकारियों से बात करने कोई नहीं पहुंचा है."
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget