एक्सप्लोरर

Bharatpur: ज्वैलर्स को गोली मारकर की थी लूटपाट, एनकाउंटर में गिरफ्तार किए गए मथुरा के दो बदमाश

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में पुलिस को चार बदमाशों की तलाश थी जिनपर एक कारोबारी पर गोली चलाने का आरोप है. पुलिस हालांकि इनमें से दो बदमाशों को पकड़ने में कामयाब रही है.

Bharatpur Crime News: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले में 28 अगस्त को कोतवाली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की दुकान से जेवरात लूटने की कोशिश की थी. इस दौरान उन्होंने व्यापारी पर फायर (Firing) कर दिया था. पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर जगह -जगह दबिश दे रही थी, बीती रात मुखबिर की सूचना पर भरतपुर पुलिस की डीएसटी टीम और थाना अटलबंध की टीम दबिश देने गई. इस दौरान मुठभेड़ (Encounter) में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है.

रात लगभग 12 बजे चिकसाना थाना क्षेत्र के बिलौटी और जाटोली रथभान के जंगलों में बदमाशों ने अपने आप को पुलिस द्वारा घिरा हुआ पाने पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की जिसमे दोनों बदमाशों यूपी के मथुरा के रहने वाले राजू और उपेंद्र उर्फ़ कलुआ के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया है.

क्या कहना है पुलिस अधिकारी का?
भरतपुर रेंज के पुलिस महानिदेशक रुपिंदर सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को चार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को गोली मार दी थी. इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दो बदमाशों को भिड़ंत के बाद गिरफ्तार किया है. बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग की जिससे गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. एक बदमाश फरार है जिसकी तलाश की जा रही है जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

बदमाशों से हथियार जब्त
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि सर्राफा व्यवसायी को गोली मारने वाले दो बदमाशों को रात को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जारी है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले हैं. पुलिस जांच कर रही है कि इसके अलावा उनके आपराधिक रिकॉर्ड क्या रहे हैं. उसकी भी जांच की जा रही है. बदमाशों के कब्जे से दो अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan: कोटा के मकान में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति घायल समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में NSUI का हंगामा, पुलिस और छात्रों में झड़प
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अनशन पर पुलिस एक्शन, छात्रों को उठाया
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget