एक्सप्लोरर

जमीन विवाद को लेकर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, मौत से गांव में मचा हड़कंप

Rajasthan Crime: कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने के बाद वहां से लोग फरार हो गए. व्यक्ति ने दम तोड़ने से पहले फोन कर अपने बेटे को पूरी घटना बताई.

Bharatpur Crime: राजस्थान के भरतपुर जिले के खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. विगत दिन जमीन के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया. कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई.

कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने के बाद वहां से लोग फरार हो गए. व्यक्ति ने दम तोड़ने से पहले फोन कर अपने बेटे को पूरी घटना बताई. जब तक व्यक्ति के परजन मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई.

क्या कहना है सरपंच प्रतिनिधि का 

पथैना गांव के सरपंच प्रतिनिधि ब्रजेश ने बताया कि मृतक राजवीर सिंह उम्र 45 साल निवासी पथैना गांव का रहने वाला था. राजवीर की जमीन को लेकर शिवराम मीणा, रामचरण मीणा और सुरेंद्र मीणा निवासी नारौली गांव से विवाद चल रहा था. विगत दिन उन्होंने राजवीर को बहला फुसलाकर खेत पर बुलाया और राजवीर को किसी पेय पदार्थ में जहर मिलाकर पिला दिया.

पेयपदार्थ पीने के बाद राजवीर की मौत हो गई. दूसरे पक्ष ने ही पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद खेड़ली मोड़ थाने से मेरे पास फोन आया. तब मैंने राजवीर के परिजनों को घटना के बारे में बताया. मरने से पहले मृतक ने अपने बेटे को फोन करके बताया कि मुझे शिवराम मीणा, रामचरण मीणा और सुरेंद्र मीणा निवासी नारौली गांव के लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया है.

 क्या कहना है पुलिस का 

खेड़ली मोड़ पुलिस थाने के ASI महेश चंद ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में खेत में पड़ा हुआ है. जब तक पुलिस का जाब्ता वहां पहुंचता उससे पहले ही व्यक्ति के परिजन उसे वहां से ले जा चुके थे. पुलिस ने घर जाकर मामले का पता किया. तो उसका नाम राजवीर होना बताया.

पूछताछ में राजवीर के परिजनों ने बताया कि उनकी नारौली गांव के लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है. उन्होंने राजवीर को पेय पदार्थ में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया है. अभी मृतक के परिजनों की तरफ से FIR नहीं दी गई है. राजवीर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जैसे ही परिजन  FIR देंगे उसी के हिसाब से जांचकर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

'देश में वक्फ बोर्ड बंद हो या फिर सनातन बोर्ड का गठन हो', धीरेंद्र शास्त्री ने बताई हिंदू राष्ट्र की परिभाषा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget