एक्सप्लोरर

Bharatpur: समाज स्वीकार न करता प्यार, जीजा-साली ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Bharatpur Suicide Case: मृतक मुकेश शादीशुदा था और उसे अपनी पत्नी की बहन से प्यार हो गया था. घटनास्थल के पास उनकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली थी. पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग थाना क्षेत्र मे अलवर-मथुरा रेल लाइन पर जीजा-साली ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह लोगों ने दोनों के शवों को देख कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों की शिनाख्त कराई. मालूम हुआ कि मृतक जीजा-साली हैं. बताया गया कि दोनों को एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन शादी नहीं कर सकते थे. इसलिए रेल की पटरी पर आत्महत्या कर ली.
 
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय मुकेश गुर्जर निवासी डीग थाना क्षेत्र के गांव बरई और 18 वर्षीय युवती प्रिया गुर्जर निवासी गांव अस्तौली जिला मथुरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. प्रिया की बुआ की लड़की क्षमा की शादी मुकेश गुर्जर के साथ हुई थी. प्रिया और मुकेश रिश्ते में जीजा-साली लगते थे.

बताया गया कि शादी के बाद जब पहली बार पत्नी क्षमा ससुराल आई थी, तो उसके साथ प्रिया भी मुकेश के घर आई थी. तभी से मुकेश और प्रिया में आपस में प्यार हो गया था. रविवार रात को दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

एक साल पहले हुई थी मुकेश और क्षमा की शादी
मुकेश गुर्जर की शादी एक साल पहले डीग पान्हौरी गांव की रहने वाली क्षमा के साथ हुई थी. मुकेश की पत्नी क्षमा के मामा मथुरा जिले के गांव अस्तौली में रहते हैं. पत्नी क्षमा के मामा की लड़की प्रिया और मुकेश दोनों जीजा और साली के बीच प्यार हो गया था. फ़िलहाल क्षमा अपने मायके में ही रह रही थी, ससुराल नहीं आई थी. गौना कुछ दिन बाद होना था. गौना होने के बाद वह मुकेश के गांव आने वाली थी.

लोगों द्वारा सुबह दोनों के शवों को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद डीग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है. वहीं, मौके से उनकी मोटरसाइकिल भी बरामद की है. मृतकों के शवों की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई है.

क्या कहना है पुलिस का 
डीग कोतवाली थाना प्रभारी दौलत साहू ने बताया कि सूचना मिली थी कि अलवर - मथुरा रेलवे लाइन के पास एक युवक और युवती के शव पड़े हुए हैं. दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार हैं, जिन्होंने आत्महत्या की है. मौके से पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल भी बरामद की है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है. परिजनों के आने पर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: रोडवेज कर्मचारियों को सीएम गहलोत की सौगात, OPS देने की घोषणा की, विभाग को दिया निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
Rajasthan CJP Protest Live Updates: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
LIVE: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget