एक्सप्लोरर

Bharatpur: जमीन से निकलता है खौलता हुआ पानी, फसलों की सिंचाई के लिए किसानों के सामने परेशानी!

Bharatpur News: किसानों का कहना है कि बोरवेल से इतना गर्म पानी आता है कि डायरेक्ट चाय बनाई जा सकती है. अब वह सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं. उनका कहना है कि गर्म पानी से फसलों को नुकसान हो रहा है.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले की वैर और भुसावर तहसीलों में कई ऐसे गांव हैं, जहां के किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए चिंतित हैं. किसानों का कहना है कि फसलों की सिंचाई के लिए जो बोरवेल लगाए गए हैं, उनमें से खौलता हुआ पानी निकलता है. बोरवेल से इतना गर्म पानी निकलता है कि उससे चाय या चावल भी बनाए जा सकते हैं. किसान अगर इस खौलते हुए पानी से सिंचाई करते हैं, तो फसलें खराब होने की आशंका है. 

जिन गांव के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं, उनमें नरहरपुर, सुहारी, मन्नू वाली, करबान, मीना की ढाणी, हरिहर का नगला, सिरस और बरौली शामिल हैं.

किसान अपनी फसल में सिंचाई करने से पहले बोरवेल के खौलते हुए पानी को पहले टैंक में ठंडा करते हैं फिर सिंचाई के लिए इस्तेमाल करते हैं. बताया गया है कि इस क्षेत्र में कई जगह जमीन के अंदर सल्फर है, जिससे जमीन का पानी गर्म हो जाता है. 

क्या कहना है किसान का 
स्थानीय किसानों का कहना है कि फसल की सिंचाई के लिए जो बोरवेल लगाए गए हैं, उनमें से एकदम गर्म पानी निकल रहा है. गर्म पानी को सिंचाई करने से पहले ठंडा करना पड़ता है. इसमें काफी समय लग जाता है और किसानों को काफी परेशानी होती है. लेकिन, हमारी इस परेशानी के बारे में ना तो स्थानीय विधायक और ना ही संसद सुनते हैं. ना ही अभी तक सरकार कोई मदद की है.

किसानों का कहना है कि इस गर्म पानी से सभी परेशान हैं और खेती में दिक्कतें आ रही हैं. इतना खौलता हुआ पानी आता है कि इसे और गर्म किए बिना ही खाना बनाया जा सकता है. इसी पानी में चाय भी बन सकती है और अंडे भी उबल सकते हैं. किसानों की मांग है कि विधायक या सांसद उनकी बात सुनें और मदद करें, ताकि फसलों को बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें: Udaipur: उदयपुर महिला नगर पालिका अध्यक्ष भ्रष्टाचार के केस में गिरफ्तार, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget