एक्सप्लोरर

Bharatpur: वनरक्षकभर्ती परीक्षा देते पकड़ाया मुन्नाभाई, तलाशी के दौरान ब्लूटूथ और ईयरफोन बरामद

केंद्राधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मेरी ड्यूटी बाबा लक्ष्मण दास महाविद्यालय में केंद्राधीक्षक के रूप में लगी हुई है. वनरक्षक भर्ती की दूसरी पारी की परीक्षा चल रही थी.

Forest Guard Recruitment Exam: भरतपुर में वनरक्षक भर्ती परीक्षा देते मुन्नाभाई पकड़ाया है. मामला सेवर थाना क्षेत्र स्थित बाबा लक्ष्मण दास महाविद्यालय का है. अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके में बलुआपुरा निवासी फर्जी परीक्षार्थी भानुप्रकाश डीग निवासी हरिओम की जगह पेपर दे रहा था. परीक्षा के दौरान वीक्षक को परीक्षार्थी पर शक हुआ. उन्होंने सुपरवाइजर ऑब्जर्वर और केंद्राधीक्षक को सूचना दी. सभी लोग परीक्षा रूम में पहुंचे और फर्जी परीक्षार्थी की तलाशी ली. भानुप्रकाश का आईडी कार्ड और सिग्नेचर हरिओम से नहीं मिले.

वनरक्षक भर्ती परीक्षा देते मुन्नाभाई पकड़ाया

तलाशी के दौरान डिवाइस और ब्लूटूथ फर्जी परीक्षार्थी से मिले. पर्यवेक्षक ने तुरंत सेवर थाना पुलिस को स्कूल में बुलाकर फर्जी अभ्यर्थी को हवाले कर दिया. भानुप्रताप ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया. सेवर थाना पुलिस अब हरिओम की तलाश कर रही है. भानुप्रकाश से पुलिस पता लगा रही कि कितने में पेपर देने का सौदा तय हुआ था. केंद्राधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मेरी ड्यूटी बाबा लक्ष्मण दास महाविद्यालय में केंद्राधीक्षक के रूप में लगी हुई है. वनरक्षक भर्ती परीक्षा की दूसरी पारी की परीक्षा चल रही थी और परीक्षा रूम में दो वीक्षक दीपक कुमार शर्मा और अशोक कुमार लगे हुए थे. परीक्षा रूम में एक हरिओम नाम का परीक्षार्थी था. उसकी जगह पर एक फर्जी परीक्षार्थी भानुप्रकाश परीक्षा दे रहा था.

Jodhpur News: आईआईटी जोधपुर के 8वें दीक्षांत समारोह में 516 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, पहले बैच के 6 छात्र भी शामिल

तलाशी के दौरान ब्लूटूथ, ईयरफोन बरामद

दोनों वीक्षकों को शक होने पर सूचना सुपरवाइजर, ऑब्जर्वर और मुझे दी. हम सभी मौके पर पहुंचे और फर्जी परीक्षार्थी की तलाशी ली. तलाशी में डिवाइस और ब्लूटूथ मिलने पर फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस के हवाले कर दिया है. थानाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि बाबा लक्ष्मण दास महाविद्यालय के केंद्राधीक्षक राजेश कुमार ने रिपोर्ट दी कि एक लड़का भानुप्रकाश पुत्र रामवीर शर्मा निवासी टप्पल अलीगढ़ का रहने वाला है. भानुप्रकाश हरिओम पुत्र रामजीत की जगह डमी हरिओम बनकर परीक्षा दे रहा था. तलाशी के दौरान डिवाइस, ब्लूटूथ, ईयरफोन बरामद हुआ है. उसकी रिपोर्ट केंद्राधीक्षक राजेश कुमार ने दी है. मामला दर्ज कर फर्जी परीक्षार्थी भानुप्रकाश के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget