एक्सप्लोरर

Rajasthan: भरतपुर में ठंड इंसानों के साथ जानवरों के लिए भी बनी मुसीबत, अस्पतालों में बढ़ रही तादाद

Rajasthan Cold Wave: सर्दी से जानवरों को ज्यादा परेशानी है. सड़क पर आवारा जानवरों को ठण्ड में ठिठुरते देखा जा सकता है. NCR की गाइडलाइन के अनुसार सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण के चलते अलाव नहीं जला सकते.

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में भी कड़ाके की सर्दी ने लोगों परेशान कर रखा है. जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते नजर आ रहे हैं. सर्दी ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है. लोगों का घर से निकलने का मन नहीं कर रहा है लोग जरूरी कार्य के लिए ही घर से निकल रहे है. घर से निकलने से पहले अपने आप को गर्म कपड़ों से ढक कर फिर घर से बाहर निकल रहे है. इसके अलावा सर्दी से जानवरों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर में सड़क पर आवारा जानवरों को ठण्ड में ठिठुरते देखा जा सकता है. 

अस्पताल में खांसी जुकाम बुखार के मरीज बढ़े 

पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण अस्पताल में खांसी, जुकाम, वायरल के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. ज्यादातर बच्चों को सर्दी ज्यादा सता रही है. इंसानो के साथ ही जानवरों में भी ठण्ड के चलते ठंड जनित रोग देखने को मिल रहे है. पशु चिकित्सालय में बीमार पशुओं की संख्या में इजाफा हुआ है. पशु चिकित्सक राजीव सिंघल का कहना है की इस तरह की जब सर्दी पड़ रही हो तो जानवर को धूप निकलने के बाद ही बाहर निकालना चाहिए और पांच बजे से पहले ही अंदर ले लेना चाहिए क्यों की जो ओस पड़ती है उससे ठण्ड लगने की सम्भावना ज्यादा रहती है. इस मौसम में जानवरों को गुनगुना पानी पिलाना चाहिए.

एनसीआर की गाइडलाइन बनी मुसीबत 

नगर निगम आयुक्त बीना महावर का कहना है की पहले आवारा जानवरों को सर्दियों से बचाने के लिए नगर निगम की तरफ से जगह-जगह लकड़ी डलवा कर अलाव जलवाये जाते थे. लेकिन अब भरतपुर जिला एनसीआर में आता है और एनसीआर की गाइडलाइन के अनुसार सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण के चलते अलाव नहीं जला सकते है. जो सड़क पर आवारा जानवर घूम रहे है उन्हें सर्दी से बचाने के लिए आवारा जानवरों को गौशाला में पहुँचाने के इंतजामात किये जा रहे है.

गौरतलब है की भरतपुर जिले को 1 जुलाई 2013 में एनसीआर में शामिल किया गया था. एनसीआर में भरतपुर के साथ ही हरियाणा के दो जिलों भिवाड़ी और महेन्द्रगढ़ को भी एनसीआर में शामिल किया गया था. राजस्थान के दो जिले अलवर और भरतपुर जिले का कुल 13 हजार 446 वर्ग किमी क्षेत्र एनसीआर का हिस्सा माना जाता है. जिसमे अलवर जिले का 8 हजार 380 वर्ग किमी और भरतपुर का 5 हजार 66 वर्ग किमी क्षेत्र एनसीआर में शामिल है. 

 भरतपुर जिले को एनसीआर से पाबंदियों के अलावा कुछ नहीं मिला 

नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड द्वारा एनसीआर क्षेत्र के लिए गाइडलाइन जारी की जाती है. उसी के अनुरूप जिले का प्रशासन व्यवस्था करता है. राजस्थान के दो जिले है अलवर और भरतपुर जहां एनसीआर में वाहनों के लिए बनाये गए नियम लागु होते है. एनसीआर के वाहनों के नियम के तहत 15 साल ही वाहन को चला सकते है उसके बाद वहां का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा जबकि अलवर और भरतपुर को छोड़कर राजस्थान के अन्य जिलों में 15 साल के बाद 5 साल के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. भरतपुर के लोगों को नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड द्वारा एनसीआर में आने से सिवाय पाबंदियों के कुछ नहीं मिला है. अब भरतपुर के लोग चाहते है की जल्दी से जल्दी भरतपुर को एनसीआर से बाहर किया जाये.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Cabinet Expansion: भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में कौन-कौन हुआ शामिल, देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वीडियोज

Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget