एक्सप्लोरर

पुलिस की पहल से टूटने से बचा घर, अध्यापक दंपति के बीच एक साल से चल रहा था विवाद

Bharatpur: एएसपी डॉ लालचंद कॉयल ने दोनों की शिकायत को कार्यालय में विस्तार से सुना.थाना अधिकारी दौलत साहू और सीओ ग्रामीण आकांक्षा मौजूद रहे. अधिकारियों ने दंपति को समझाया.

Rajasthan News: राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने अनोखा कारनामा अंजाम दिया है. अध्यापक दंपति का विवाद सुलझाकर पुलिस ने घर टूटने से बचा लिया. घर का कलह थाने की दहलीज तक पहुंच गया था. नदबई थाने में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. पत्नी ने पति पर बच्चे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था. पति ने स्थगन आदेश के लिए अदालत का रुख किया. बताया गया है कि सेशन कोर्ट में दोनों की काउंसलिंग के बाद भी सहमति नहीं बनी.

एएसपी डॉ लालचंद कॉयल ने दोनों की शिकायत को कार्यालय में विस्तार से सुना. सुलह के लिए बुलाई बैठक में नदबई थाना अधिकारी दौलत साहू और सीओ ग्रामीण आकांक्षा मौजूद रहे. अधिकारियों ने दंपति को समझाइश की. समझाइश के बाद दोनों की काउंसलिंग करायी गयी. पुलिस की समझाइश से दम्पति एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गए. पति पत्नी में सहमति बनने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दोनों के लिए माला मंगवाया गया.

दंपति के बीच चल रहे विवाद को पुलिस ने सुलझाया

अध्यापक दंपति ने एक दूसरे को माला पहनाकर मिठाई भी खिलायी. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दंपति घर को रवाना हो गए. दोनों पक्ष के परिजनों ने भी दंपति का विवाद सुलझने से राहत की सांस ली. पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि अध्यापक दम्पति के बीच घरेलू कलह एक साल से चल रहा था. दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करायी थी. पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद पति पत्नी पुराने विवाद को भुलाकर साथ रहने पर राजी हो गये हैं. आज दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर मिठाई भी खिलाई. बैठक में दोनों तरफ के परिजन भी मौजूद रहे. पुलिस की समझाइश के बाद एक घर टूटने से बच गया. 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान के राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी की 'विधायकी' खतरे में? हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
Rajasthan CJP Protest Live Updates: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
LIVE: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget