एक्सप्लोरर

Rajasthan News: भरतपुर में नाबालिग लड़की का होने जा रहा विवाह, अचानक पहुंची पुलिस और फिर...

Bharatpur Child Marriage: पुलिस और प्रशासन ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी को रुकवा दिया है. प्रशासन द्वारा नाबालिग के परिजनों और हलवाई एवं टेंट वालों को शादी नहीं करने के लिए पाबंद कर दिया गया है.

Rajasthan Child Marriage: राजस्थान के भरतपुर जिले के एक गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के परिजन उसकी शादी कर रहे थे. शादी की तैयारी चल रही थी कार्ड भी बंट गए थे. रिश्तेदार आ गए थे. आज शाम को बारात आनी थी, लेकिन किसी ने नाबालिग लड़कीकी शादी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शादी को रुकवाया. बाल विवाह अधिनियम के तहत नाबालिग लड़के लड़कियों की शादी करना एक अपराध है. मगर उसके बावजूद भी बाल विवाह के मामले अमूमन सामने आ जाते हैं.

मामला भरतपुर जिले में चिकसाना थाना इलाके के एक गांव का है जहां परिजन अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री की शादी कर रहे थे. आज बारात आनी थी और रिश्तेदार आ चुके थे एवं शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थी. मगर चिकसाना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक नाबालिक लड़की की शादी की जा रही है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र के पटवारी गिरदावर को मौके पर बुलाया.

पुलिस ने की उम्र की जांच
जब जांच की तो परिजनों पहले पुलिस को आधार कार्ड दिखाया जिसमे लड़की की उम्र 19 वर्ष थी लड़की के आधार कार्ड में जन्म का वर्ष 2004 था. जिसके बाद गिरदावर और पटवारी ने पहुंचकर लड़की के शिक्षा सम्बन्धी डॉक्युमेंट्स मांगे लेकिन परिजनों ने उपलब्ध नहीं कराये. नाबालिग लड़की की उम्र से संबंधित दस्तावेज लड़की के परिजन प्रशासन को उपलब्ध नहीं करा सके. जिसके बाद गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य को बुलाया गया. 

पुलिस ने शादी रुकवाया
जिस लड़की की शादी हो रही है उसके शैक्षणिक दस्तावेज निकाले गए जिसमें पता लगा कि उसकी उम्र 15 वर्ष है. उसका स्कूल में जन्म तिथि 05-08-2008 लिखी थी. जिसके हिसाब से लड़की की उम्र 15 वर्ष होना पाया गया. पुलिस और प्रशासन ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी को रुकवा दिया है. प्रशासन द्वारा नाबालिग के परिजनों और हलवाई एवं टेंट वालों को शादी नहीं करने के लिए पाबंद कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Watch: महंगाई राहत कैंप में कर्मचारी ने शराब के नशे में जमकर लगाए ठुमके, Video Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget