Bharatpur Crime News: भरतपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े व्यापारी से लूटे 70 हजार रुपये
Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. भरतपुर में तीन बाइक सवार बदमाशों ने सुपारी व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया है. व्यापारी ने बताया कि बैग में 70 हजार रुपये थे.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले के नगर थाना इलाके में एक सुपारी व्यापारी से तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार सुपारी व्यापारी अलवर से नगर कस्बे में दुकानदारों से पैसे का तकादा करने के लिए आया हुआ था. सुपारी व्यापारी दुकानदारों से जब पैसे लेकर अलवर जा रहा था तो बाइक पर तीन बदमाश आये और उसका बैग छीन कर भाग गए. बैग में 70 हजार रुपये थे.
इंदिरा गांधी सर्किल बताई जा रही घटना
लूट की घटना कस्बे के इंदिरा गांधी सर्किल की बताई गई है. इंदिरा गांधी सर्किल पर काफी भीड़ रहती है. लेकिन बदमशों ने दिन दहाड़े ही घटना को अंजाम दे दिया. अलवर जिले के खेड़ली का रहने वाला सुपारी व्यापारी हितेश अग्रवाल दुकानदारों से पैसे लेने के लिए नगर आया था. जब वह तकादा कर दुकानदारों से रुपयों का कलेक्शन कर अपने घर लौटने लगा तो उसके पीछे से तीन बाइक सवार बदमाश आए और हितेश का रूपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए. हितेश पैदल था और अलवर की बस का इंतजार कर रहा था. इतने में बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए.
पुलिस का क्या है कहना
नगर थाना अधिकारी हरलाल मीणा ने बताया मामले की जांच कर रहे हैं और मौके पर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा.























