एक्सप्लोरर

Rajasthan News: भरतपुर के पेट्रोल पम्प पर नहीं लिए जा रहे 2000 के नोट, लोगों की बढ़ी परेशानी

Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर में आज से ही 2000 का नोट लेना बंद कर दिया. भरतपुर के कुम्हेर गेट स्थित पेट्रोल पम्प पर पर्चा चस्पा कर  दिया की 2000 का नोट नहीं लिया जाएगा.

2000 Note: रिजर्व बैंक (Reserve Bank) द्वारा 2 हजार के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा के साथ ही लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि रिजर्व बैंक द्वारा निर्देश दिए गए हैं की कोई भी 2000 का नोट लेने से मना नहीं करेगा. 30 सितम्बर तक 2 हजार का नोट बैंक में भी बदला जा सकेगा और बाजार में भी इसका चलन रहेगा. 

इसके बावजूद राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) में आज से ही 2000 का नोट लेना बंद कर दिया. भरतपुर के कुम्हेर गेट स्थित पेट्रोल पम्प पर पर्चा चस्पा कर  दिया की 2000 का नोट नहीं लिया जाएगा. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जब एबीपी न्यूज की टीम मौके पर पहुंची और पेट्रोल पम्प पर कार्यरत सेल्समैन से बात की तो उसने बताया कि, पेट्रोल पम्प के मालिक ने 2000 का नोट लेने से मना किया है . 

30 सिंतबर तक  नोटों का सर्कुलेशन रहेगा जारी
इसके बाद एबीपी न्यूज की टीम जब पेट्रोल पम्प पेट्रोल पम्प के मालिक के पास पहुंची और 2000 के नोट न लेकर सवाल पूछे. इसके बाद वहां 2000 का नोट नहीं लेने का चस्पा नोटिस हटाया गया और 2 हजार का नोट लेना शुरू किया. बता दें शुक्रवार को रिजर्व बैंक ने 2 हजार के नोटों को बंद करने का फैसला लिया. हालांकि 30 सिंतबर तक इन नोटों का सर्कुलेशन जारी रहेगा. आरबीआई ने बताया कि 30 सितंबर तक ये नोट सर्कुलेशन में बने रहेंगे.  जिनके पास इस समय 2000 रुपये के नोट्स हैं, उन्हें बैंक से एक्सचेंज करना पड़ेगा.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 2016 में नोटबंदी  की थी, जिसके बाद  500 और 1000 रुपये के नोट बंद हो गए थे. इसके बाद ही 2000 हजार रुपये के नोट को लाया गया था. नोटबंदी का ऐलान करते हुए  सरकार की ओर से कहा गया था कि ये कदम भ्रष्टाचार खत्म करने और जाली नोटों पर लगाम लगाने के उद्देश्य  से लिया गया है.

Rajasthan Politics: कांग्रेस पर ही हमलावर हुए प्रमोद कृष्णम, बोले- 'सरकार की अलमारी में रखे करोड़ों किसके ये पूरा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों पर अत्याचार हुआ तो दफ्तरों में आग लगा देंगे', नरेश मीणा की चेतावनी के बाद हंगामा
'किसानों पर अत्याचार हुआ तो दफ्तरों में आग लगा देंगे', नरेश मीणा की चेतावनी के बाद हंगामा
जयपुर: जेल से छूटकर आया युवक गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका, सुबह बेड पर मिली लाश
जयपुर: जेल से छूटकर आया युवक गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका, सुबह बेड पर मिली लाश
जोधपुर: सरपंच चुनाव में गायब हुए 150 मतपत्र, विरोध में थाने पर पथराव
जोधपुर: सरपंच चुनाव में गायब हुए 150 मतपत्र, विरोध में थाने पर पथराव
Mobile Lab खोलेगी मिलावटखोरों की पोल! दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन
Mobile Lab खोलेगी मिलावटखोरों की पोल! दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
AICTE New Schemes 2026-27: इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
Embed widget