एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' की सुरक्षा के लिए कोटा में लगाए जाएंगे तीन हजार पुलिसकर्मी, प्रशासन अलर्ट

कोटा के संभागीय आयुक्त दीपक नंदी की अध्यक्षता में  कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिले के जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा संभाग में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे. गांधी की कोटा संभाग में यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े चाक-चौबंद प्रबंध करने के लिए करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. झालावाड़ जिले के रास्ते से भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान की सीमा में प्रवेश के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनकी अगवानी के लिए सीमा पर उपस्थित हो सकते हैं. वहीं दूसरी और गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा राहुल गांधी को झालावाड में नहीं घुसने देने की चेतावनी के बीच प्रशासन ने पुख्ता इंताजाम किए जाने का दावा किया है.

समाजकंटकों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी

कोटा के संभागीय आयुक्त दीपक नंदी की अध्यक्षता में  कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिले के जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की आयोजित बैठक में इस यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक के बाद संभागीय आयुक्त नंदी ने बताया कि गांधी की यात्रा के दौरान उनके झालावाड़ जिले में प्रवेश मार्ग से लेकर कोटा-बूंदी जिलों में प्रवास तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे और इसके लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा. समाजकंटकों गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और यदि किसी भी तरह का अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा.

भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में झालावाड़ जिले के रास्ते से प्रवेश करेगी. हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि यह यात्रा किस तिथि को झालावाड़ जिले की सीमा पर पहुंचेगी लेकिन उम्मीद है कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में किसी दिन गांधी यहां आएंगे. कार्यक्रम अंतिम रूट चार्ट को अगले एक-दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा और उसी रूट चार्ट के अनुरूप सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे. उन्होंने चेताया कि यदि किसी ने यात्रा में व्यवधान डालने की कोशिश की तो उसके साथ प्रशासन कड़ाई से पेश आएगा.

Gehlot vs Pilot: पीएम मोदी ने की थी सीएम गहलोत की तारीफ, सचिन पायलट ने ऐसे साधा था निशाना

चवली गांव के रास्ते से राजस्थान में प्रवेश करेंगे

जानकार सूत्रों ने बताया कि हालांकि अभी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के झालावाड़ जिले के रास्ते राजस्थान में प्रवेश के कार्यक्रम को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन वह समझा जाता है कि वह झालावाड़ जिले में सीमा पर स्थित चवली गांव के रास्ते से राजस्थान में प्रवेश करेंगे और उसके बाद झालावाड़ और कोटा जिले में दरा होते हुए कोटा शहर के बाहरी इलाके जगपुरा पहुंचेंगे जहां उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है. गांधी उसके बाद कोटा होते हुए केशवरायपाटन के समीप गुड़ली फाटक से बूंदी जिले में प्रवेश करेंगे और बाबई, इंदरगढ़ होते हुए सवाई माधोपुर जिले की ओर प्रस्थान कर जाएंगे.

छोटी-छोटी सभाओं में लोगों से मुखातिब हो सकते हैं

अभी तक कांग्रेस की ओर स गांधी का कोटा संभाग में किसी बड़ी जनसभा का कार्यक्रम आयोजित करने की सूचना नहीं है लेकिन अपने कोटा संभाग में प्रवेश के बाद वे कई स्थानों पर छोटी-छोटी सभाओं में लोगों से मुखातिब हो सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि झालावाड़ जिले के रास्ते से भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान की सीमा में प्रवेश के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनकी अगवानी के लिए सीमा पर उपस्थित हो सकते हैं और वह झालावाड़ और कोटा में भी  गांधी के साथ बने रह सकते हैं. हालांकि अभी इस बारे में प्रशासनिक स्तर पर किसी अंतिम कार्यक्रम का ब्यौरा नहीं मिल पाया है.  गांधी की इस यात्रा के दौरान उनका अपना एक बड़ा लवाजमा चल रहा है जिस के कोटा जिले में प्रवेश के बाद जगपुरा के पास पड़ाव डालने की व्यवस्था की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
राजस्थान यूनिवर्सिटी में NSUI का हंगामा, पुलिस और छात्रों में झड़प
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अनशन पर पुलिस एक्शन, छात्रों को उठाया
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget