एक्सप्लोरर

राजस्थान में भारत बंद का कितना असर? स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी, एग्जाम स्थगित, कई जगह इंटरनेट बंद

Bharat Bandh Today: सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति-जनजाति आरक्षण वर्गीकरण पर फैसला सुनाया. इस फैसले से असंतुष्ट एससी-एसटी संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया.

Bharat Bandh 2024: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति में आरक्षण वर्गीकरण की बहस को सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतिम फैसले से खत्म कर दिया है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से एससी-एसटी सगंठन खफा हैं और इसलिए आज (बुधवार 21 अगस्त) भारत बंद का आह्वान किया गया है. इसका भारी असर राजस्थान में भी देखने को मिला. 

राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के लगभग सभी जिलों में एससी-एसटी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में बंदी जारी है. इसी बीच पुलिस प्रशासन में हाई अलर्ट पर है. पिछली बार बंद के दौरान हुई हिंसा और हंगामे से सीख लेकर पुलिसकर्मी इस बार सक्रिय हैं. 

राजस्थान के ज्यादातर जिलों में डीएम ने स्कूल-कॉलेज की छुट्टी कर दी है. इसके अलावा, कई जगह इंटरनेट पर भी बैन लगाया गया है. बंद के चलते जयपुर, जयपुर ग्रामीण, झुंझुनूं, बाड़मेर, धौलपुर, अनूपगढ़, खैरथल-तिजारा, जोधपुर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, डीग, बीकानेर, टोंक, भीलवाड़ा, सीकर, नीमकाथाना, कोटा, श्रीगंगानगर,  जैसलमेर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है. 

परीक्षाएं भी स्थगित
इसके अलावा, कोचिंग, लाइब्रेरी, हॉस्टल और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित है. बंद के चलते कोटा, शेखावाटी और मत्स्य यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है.

राजस्थान के इन जिलों में इंटरनेट बंद
जानकारी के अनुसार, भारत बंद के चलते बुधवार को राजस्थान के कई जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी रहेगी. भरतपुर में सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक इंटरनेट पर बैन रहेगा. वहीं, उदयपुर में 2.00 बजे तक इंटरनेट बंद है. अलवर में बंद की समय सीमा शाम 4.00 बजे तक है. 

देश भर में क्यों है बंदी?
मालूम हो, सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों के रिजर्वेशन को लेकर एक फैसला दिया, जिसका सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हुआ. एससी-एसटी कोटा के अंदर कोटा वाले आदेश के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया है. 

भारत बंद बुधवार सुबह 6.00 बजे से शुरू हुआ जो रात 8.00 बजे तक चलेगा. इस दौरान दुकानें, मार्केट, और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. खफा हुए वर्ग के लोग इस दौरान विरोध प्रदर्शन भी करेंगे. हिंसा की आशंका में पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क है. 

 ये भी पढ़ें: भारत बंद को लेकर भरतपुर में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-SP ने ली बैठक, जारी किए दिशा निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget