एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में ब्रिज के शिलान्यास को लेकर बीजेपी ने गहलोत सरकार को घेरा, करणी सेना ने भी दी चेतावनी 

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक ब्रिज को लेकर विवाद शुरू हो गया है. दरअसल, इस ब्रिज का नाम सीएम गहलोत सरकार में बदल दिया गया है.

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सोमवार को जोधपुर-जयपुर हाइवे पर आरटीओ और ब्रिज का लोकार्पण करेंगे. इस कार्यक्रम से पहले बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. जेडीए के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर महेंद्र सिंह ने  प्रेस वार्ता में अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति पद पर रहे भैरों सिंह शेखावत (Bhairon Singh Shekhawat) के नाम से इस ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया गया था. लेकिन कांग्रेस सरकार के द्वारा राजनीतिक कारणों के चलते उनके नाम की अनदेखी की जा रही है. ऐसा हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम गांधीवादी तरीके से अपना विरोध करेंगे.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और जेडीए के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम में तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे और कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे. सीएम अशोक गहलोत कई बार कहते हैं कि भैरों सिंह जी मेरे मित्र थे. लेकिन उनकी कथनी और करनी में फर्क है. राजनीतिक कारणों के चलते ओवर ब्रिज के शिलान्यास के बाद उसका नाम बदल दिया गया है.

भैरों सिंह के नाम से हो ब्रिज वरना होगा विरोध- महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह ने कहा, ''हम गांधीवादी नेता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहना चाहते हैं कि आप कहते हैं कि हर गलती कीमत मांगती है. हम उन्हें उनकी गलती सुधारने का समय दे रहे हैं. 25 सितंबर को लोकार्पण से पहले ओवर ब्रिज का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह जी के नाम से किया जाए नहीं तो हम विरोध करेंगे.''

करणी सेना ने दी चेतावनी 
राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि जब शिलान्यास भैरों सिंह जी के नाम से हुआ था तो उनके नाम से लोकार्पण किया जाए नहीं तो हम क्षत्रिय समाज हैं अस्त्र-शस्त्र उठाना और चलाना दोनों जानते हैं. अगर ऐसा नहीं हुआ तो राजस्थान में करणी सेना, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस का विरोध करेगी. 

ये भी पढ़ें-Rajasthan Election 2023: चुनावी तैयारियों के बीच सीएम गहलोत का दो दिन का जोधपुर दौरा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget