एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: चुनावी तैयारियों के बीच सीएम गहलोत का दो दिन का जोधपुर दौरा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

CM Ashok Gehlot Jodhpur Visit: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत चुनावी तैयारियों के बीच रविवार (24 सितंबर) रात को जोधपुर का दौरा करने वाले हैं. सीएम सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे.

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) 24-25 सितंबर को जोधपुर (Jodhpur) के दौरे पर रहेंगे. इस दौरे के दौरान यहां पर वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. साथ ही अपने विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार सीएम गहलोत रात 10:00 बजे जोधपुर आएंगे. इसके बाद वह रात्रि विश्राम जोधपुर के सर्किट हाउस में करेंगे. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की जाएगी.

अगले दिन सोमवार को दोपहर 12:00 बजे राजस्थान हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग स्थित महाधिवक्ता कार्यालय भवन के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे. सीएम अशोक गहलोत का दोपहर 2:30 बजे से 4:00 बजे तक रिजर्व टाइम रहेगा. इसके बाद शाम 4:00 बजे राजकीय उम्मेद राजकीय स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण शहरी ओलंपिक खेल अंतर्गत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे. साथ ही लाभार्थी उत्सव में इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर योजना के लाभार्थियों को लाभ स्थानांतरण करेंगे. फिर मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के भवन का शिलान्यास करेंगे. 

यहां होगा लोकार्पण और अनावरण कार्यक्रम
सीएम गहलोत सोमवार शाम 6:00 बजे सुरपुरा एम्यूजमेंट पार्क का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद शाम 6:30 बजे आयुर्वेद नर्सिंग कॉलेज में लीला देवी की मूर्ति का अनावरण और हॉल का लोकार्पण करेंगे. शाम 7:00 बजे आरटीओ आरओबी और रात 8:00 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण करेंगे. रात 10:00 बजे के जोधपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.

चुनाव से पहले जयपुर में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
बता दें कि राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर सीएम गहलोत ने जयपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ मिलकर कार्य़कर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था. कांग्रेस ने जयुपर में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय का शिलान्यास किया था जिसका नाम इंदिरा भवन रखा गया है. इस दौरान सीएम गहलोत, खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें-  Kota News: कोटा के कपिल का कमाल, अपने गानों से यूट्यूब पर कर रहे हैं धमाल 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget