एक्सप्लोरर

राजकुमार रोत और हनुमान बेनीवाल इंडिया गठबंधन का छोड़ेंगे साथ? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Rajasthan INDIA Alliance Seats: नागौर से हनुमान बेनीवाल और बांसवाड़ा से राजकुमार रोत ने "इंडिया" गठबंधन के साथ से चुनाव जीता है. वहीं परिणाम आने के बाद अब इनकी गठबंधन से नाराजगी सामने आने लगी है.

Rajkumar Roat and Hanuman Beniwal in INDIA Alliance: राजस्थान में इस बार 25 लोकसभा सीटों पर बीजेपी जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई है. इस बार यहां कांग्रेस "इंडिया" गठबंधन ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इसमें दो चेहरे उभरकर सामने आये हैं. इसमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल और भारतीय आदिवासी पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार रोत का नाम शामिल है.

नागौर से हनुमान बेनीवाल और बांसवाड़ा से राजकुमार रोत ने चुनाव जीता है. इन दो नेताओं ने "इंडिया" गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था. वहीं परिणाम आने के बाद से इन दोनों नेताओं की "इंडिया" गठबंधन से नाराजगी सामने आने लगी है. हालांकि, इन दोनों नेताओं ने अपना रुख साफ नहीं किया है, लेकिन इन्हें अपनी स्थिति साफ नहीं दिख रही है. 

दरअसल, ये दोनों अभी राजस्थान में विधायक भी हैं. इसलिए इन दोनों सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होंगे. यहां से अपने लोगों को चुनाव जिताना चाहेंगे, लेकिन किसी दल को यहां से एंट्री नहीं देना चाह रहे हैं. इसके साथ ही राजकुमार रोत और हनुमान बेनीवाल दोनों अपनी मांग मनवाने के लिए एनडीए को समर्थन कर सकते हैं. जानिए क्या है इसकी पूरी कहानी?

BAP के पास चार विधायक एक सांसद
बांसवाड़ा से लोकसभा का चुनाव जीतकर आने वाले राजकुमार रोत अभी किसी बड़े दल के साथ नहीं जाना चाह रहे हैं. उन्हें एकला चलने में भी जीत ही दिख रही है. चूंकि, इस समय राजकुमार रोत राजस्थान की तीसरी बड़ी पार्टी बाप के नेता हैं. अभी बाप पार्टी के पास राजकुमार रोत समेत कुल चार विधायक और एक सांसद हैं. बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ इन चार जिलों में राजकुमार अपना प्रभाव बनाना चाह रहे हैं. उन्हें इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करनी है. यहां पर इनकी लड़ाई सिर्फ कांग्रेस से है. इसलिए राजकुमार रोत यहां पर अकेले मैदान में रहना चाह रहे हैं.

बेनीवाल का इन जिलों में फोकस
नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल नागौर, बाड़मेर, बीकानेर में अपनी पकड़ बनाना चाह रहे हैं. इसलिए इन क्षेत्रों में वो किसी दूसरे दल के साथ मैदान में नहीं जाना चाह रहे हैं. साल 2018 के विधान सभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल की पार्टी को तीन सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन साल 2023 में सिर्फ एक सीट पर जीत मिल पाई है. इसलिए अब हनुमान बेनीवाल अपने दम पर आगे बढ़ना चाह रहे हैं. इसलिए वो खींसवर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर अकेले मैदान में उतरना चाह रहे हैं. इसलिए हनुमान भी मजबूती के लिए "इंडिया" गठबंधन से दूर होना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें: जोधपुर पुलिस ने चोरी और गुम हुए 100 मोबाइल किए बरामद, आप भी ऐसे खोज सकते है खोया हुआ फोन

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget