एक्सप्लोरर

Rajasthan: बांसवाड़ा में नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या, गोविंद सिंह डोटासरा बोले- 'बीजेपी सरकार में...'

Rajasthan News: बांसवाड़ा में 13 साल की लड़की की हत्या के बाद कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने BJP पर निशाना साधा है. उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की.

Rajasthan Latest News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 13 वर्षीय एक किशोरी की निर्मम हत्या के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अपराध बेलगाम हो चुके हैं और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है.

डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बांसवाड़ा के पालोदा में नाबालिग बेटी की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दु:खद एवं हृदय को झकझोर देने वाली है. परिवारजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. नारी न्याय और सुरक्षा के तमाम दावों की भयावह सच्चाई जनता के सामने है."

क्या है हत्या का पूरा मामला?
दरअसल बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र में रविवार (23 मार्च) को 13 वर्षीय लड़की की उसके घर में ही गला काटकर हत्या कर दी गई थी. घटना के समय परिजन खेत गए हुए थे और लौटने पर उन्होंने बेटी का शव रसोई में खून से लथपथ पाया. परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी जाह्नवी के नाक-कान के गहने भी लूट ले गए. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाकर जांच शुरू कर दी है.

डोटासरा ने सरकार पर कसा तंज
गोविंद डोटासरा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "सबसे शर्मनाक यह है कि सरकार ने इस हत्याकांड में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. हत्यारे आजाद घूम रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है." उन्होंने सरकार से मांग की कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

राज्य में बढ़ते अपराधों और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget