एक्सप्लोरर

राजस्थान में नहीं चला 'योगी मॉडल', जगह-जगह सड़कों पर अदा की गई नमाज

Bakrid 2025: राजस्थान में बकरीद श्रद्धापूर्वक मनाई गई. मस्जिदों में नमाज अदा की गई और देश की शांति के लिए दुआ की गई; घरों में कुर्बानी हुई और सेवइयां बांटी गईं.

Bakrid 2025: त्याग और बलिदान का त्योहार बकरीद राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत समूचे राज्य में अकीदत और एहतेराम के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है. मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए विशेष दुआ की जा रही है. घरों में सिवइयों के जरिए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया जा रहा है तो साथ ही कुर्बानी की रस्म अदा की जा रही है. 

हालांकि जानवरों की कुर्बानी और सड़क पर नमाज के विवाद के बावजूद ज्यादातर जगहों पर नमाज शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई है. इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बकरीद की नमाज के मौके पर कुछ जगहों पर वक्फ कानून में बदलाव के मुद्दे को उठाया गया.

सड़कों पर भी परंपरागत तौर पर अदा की गई नमाज 
राजस्थान में भी इस बार जानवरों की कुर्बानी और सड़कों पर नमाज को लेकर सवाल खड़े किए गए थे. जानवरों की कुर्बानी दिए जाने और सड़कों पर नमाज पर पाबंदी लगाए जाने की मांग की गई थी. हालांकि विवादों के बावजूद ज्यादातर जगहों पर नमाज शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गई है. इस मौके पर सुरक्षा के कारण इंतजाम किए गए थे.

लोगों ने मांग की थी कि राजस्थान में भी 'योगी मॉडल' लागू किया जाए और सड़कों पर नमाज न होने दी जाए. हालांकि यहां मस्जिदों के साथ ही सड़कों पर भी परंपरागत तौर पर नमाज अदा की गई.

सुबह से ही सड़कों पर ट्रैफिक रोक दिया गया था
जयपुर में जामा मस्जिद और ईदगाह के बाहर सड़कों पर भी नमाज अदा की गई है. इसके लिए सुबह से ही सड़कों पर ट्रैफिक रोक दिया गया था. दिल्ली हाईवे पर चलने वाले ट्रैफिक को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट कर दिया गया है. जामा मस्जिद और ईदगाह में एक साथ हजारों लोगों ने नमाज अदा की है.

खुदा की बारगाह में सजदे कर विशेष दुआ ख्वानी की गई है. मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ मांगी जा रही है. नमाज़ आपसी सौहार्द के बीच अदा की गई है.

घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की जा रही है
बकरीद के मौके पर जयपुर में जामा मस्जिद और ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई है. इस मौके पर घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की जा रही है. गले मिलकर आपस में एक दूसरे को बकरीद  की मुबारकबाद दी जा रही है. हालांकि ईदगाह समेत कुछ मस्जिदों में नमाज के बाद होने वाली तकरीर में वक्फ कानून में बदलाव के मुद्दे को उठाया गया.

ये भी पढ़ें: Jaipur: सॉल्वर बिठाकर 5 साल पहले क्वालीफाई किया NEET, डिग्री मिलने से पहले डॉक्टर और ट्रेनी के साथ गिरफ्तार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget