एक्सप्लोरर

Jaipur: सॉल्वर बिठाकर 5 साल पहले क्वालीफाई किया NEET, डिग्री मिलने से पहले डॉक्टर और ट्रेनी के साथ गिरफ्तार

Jaipur News: जयपुर के डीसीपी वेस्ट अमित बुडानिया के मुताबिक पुलिस ने फर्जीवाड़े से जुड़े हुए तमाम सबूत हासिल कर लिए हैं. जोधपुर एम्स और भरतपुर मेडिकल कॉलेज से सबूत जुटाए जा रहे हैं.

NEET UG Exam 2020: राजस्थान के जयपुर मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली NEET परीक्षा से विवादों का नाता खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. साल 2020 की NEET यूजी परीक्षा में फर्जीवाड़े से जुड़े एक मामले का खुलासा करते हुए जयपुर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर, जोधपुर एम्स से MBBS फाइनल ईयर का स्टूडेंट और भरतपुर मेडिकल कॉलेज का ट्रेनी डॉक्टर शामिल है. 

पांच साल बाद मामले का खुलासा होने से पूरी परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. डमी कैंडिडेट बिठाकर फर्जीवाड़ा किए जाने का यह सौदा 60 लाख रुपए में तय हुआ था. कोर्ट ने गिरफ्तार डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट को सात दिनों की कस्टडी में पुलिस को सौंप दिया है. 

सॉल्वर के सहारे से पास किया था नीट परीक्षा

जयपुर पुलिस को पिछले दिनों एक शिकायत की गई थी कि जोधपुर एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे फाइनल ईयर के स्टूडेंट सचिन गोरा ने 2020 की नीट परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर को बिठाया था. इसके लिए उसने आवेदन फार्म भरने से ही गड़बड़ी शुरू कर दी थी. उसने अपनी जगह सॉल्वर के रूप में 2019 में NEET क्वालीफाई कर चुके भरतपुर के मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट अमित गोरा की तस्वीर लगाई थी. सचिन और अमित दोनों ही भरतपुर जिले के रहने वाले हैं. 

सचिन गोरा और अमित गोरा की मुलाकात आयुर्वेद डॉक्टर और नार्मल हेल्थ ऑफिसर सुभाष सैनी ने कराई. सुभाष सैनी दलाली का काम करता था. सचिन गोरा के नाम पर डमी कैंडिडेट बिठाने का सौदा साठ लाख रुपए में तय किया गया था. पुलिस के मुताबिक सॉल्वर अमित गोरा की वजह से सचिन को 144वीं रैंक मिली थी. इसी वजह से उसका दाखिला जोधपुर एम्स में हो गया था. मेडिकल की पढ़ाई के दौरान भी उसके लगातार अच्छे नंबर आए. जबकि अमित गोरा को खुद 8 साल की तैयारियों के बाद कामयाबी मिली थी.

सचिन गोरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत उसके ही एक रिश्तेदार ने करीब 20 दिन पहले की थी. इसके बाद जयपुर पुलिस ने पड़ताल शुरू की. सचिन गोरा को जोधपुर एम्स से पकड़ा गया था, जबकि उसकी जगह सॉल्वर के तौर पर बैठने वाले अमित गोरा को भरतपुर मेडिकल कॉलेज गिरफ्तार किया गया. हेल्थ ऑफिसर के पद पर काम करने वाले दलाल सुभाष सैनी की भी गिरफ्तारी हुई है. 

13 जून तक तीनों आरोपी पुलिस कस्टडी में 

जयपुर कमिश्नरेट के डीसीपी वेस्ट अमित बुडानिया के मुताबिक पुलिस ने फर्जीवाड़े से जुड़े हुए तमाम सबूत हासिल कर लिए हैं. इसके साथ ही जोधपुर एम्स और भरतपुर मेडिकल कॉलेज से भी और सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक सुभाष सैनी ने साल 2013 की परीक्षा में भी 65 लाख रुपए लेकर गड़बड़ी की साजिश रची थी. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी 13 जून तक पुलिस की कस्टडी में रहेंगे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget