एक्सप्लोरर

Bageshwar Baba News: उदयपुर के शेफ ने तरबूज पर उकेरी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीर, आप भी देखें

Bageshwar Dham: उदयपुर के शेफ हर्षवर्धन सिंह ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरबूजे पर तस्वीर उकेरी है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने इससे पहले और भी लोगों की तस्वीरें उकेरी हैं.

Bageshwar Dham Sarkar: राजस्थान में एक कलाकार ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तरबूज पर चित्र उकेरा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. यह कारनामा उदयपुर के होटल शेफ हर्षवर्धन सिंह शक्तावत ने किया. उन्होंने तरबूज पर गुरु ब्रह्मेशानंद की तस्वीर उकेर कर सबको चौंका दिया था. अब उन्होंने बागेश्वर बाबा की भी कमाल की तस्वीर तरबूज पर बना डाली है. 

दरअसल, हर्षवर्धन सिंह शक्तावत उदयपुर से करीब 56 किलोमीटर दूर हींता गांव के रहने वाले हैं और उदयपुर के होटल लेक एंड में शेफ हैं. उनके पिता भगवान सिंह किसान हैं और उनकी एक बहन भी है. हर्षवर्धन बताते हैं कि उन्हें अपने सीनियर्स मनोज सिंह नेगी और चेनसिंह झाला से बहुत प्रोत्साहन मिला था. करीब एक साल पहले उन्होंने इस कला की शुरुआत की थी.

हर्षवर्धन को सीनियर शेफ ने सिखाई ये कला
उनके होटल के सीनियर शेफ ने उन्हें ये खास कला सिखाई है. तब से वह तरह-तरह की कलाकृतियां बना रहे हैं. हर्षवर्धन ने कहा कि मैं बाबा बागेश्वर से कभी मिला तो नहीं हूं, लेकिन उनसे मिलने की बहुत इच्छा है. मैं बाबा से बहुत प्रभावित हूं. हिन्दू राष्ट्र के उनके प्रयास बहुत अच्छे हैं. मैं सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करता हूं, तभी से यह करने की मेरी इच्छा थी.

चर्चाओं में कलाकारी
दरअसल, होटल में भी इस तरह की कलाकारी की खूब चर्चा है. सोशल मीडिया पर भी उनकी यह कलाकृति खूब वायरल हो रही है. हर्षवर्धन सिंह ने हाल ही में विनेश फौगाट, नीरज चोपड़ा के साथ कारगिल विजय दिवस के लिए भी खास कलाकृतियां बनाई हैं. फिलहाल बाबा की इस नई तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है. बता दें बाबा की समय-समय पर ऐसी कई बातें चर्चा में रहती रही हैं.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के डीग में दूसरी बार बाबा साहेब की मूर्ति टूटने पर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget