एक्सप्लोरर

राजस्थान के डीग में दूसरी बार बाबा साहेब की मूर्ति टूटने पर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़

Rajasthan News: डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति टूटने का मामला सामने आया है. विरोध में दलित समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया.

Rajasthan News: डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया. घटना रविवार रात 2 बजकर 26 मिनट की है. सोमवार की सुबह पता चलने पर इलाके में तनाव फैल गया. दलित समाज के लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. विरोध में उन्होंने आंबेडकर चौक को जाम कर दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. नगर पालिका की अग्निशमन गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गयी. लोगों का आक्रोश देख नगर पालिका कर्मचारियों को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा. पुलिस अधिकारियों के समझाने पर भी प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए. भीमराव आंबेडकर पार्क में दलित समाज के लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद धरना समाप्त किया जायेगा.

कामां में दूसरी बार टूटी आंबेडकर की मूर्ति

प्रदर्शन की वजह से आज बस स्टैंड के आसपास की दुकानें भी नहीं खुलीं. विधायक नौक्षम चौधरी ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर एएसपी कामां, सर्किल अधिकारी, एसएचओ मौके पर कैंप किये हुए हैं. आरोपियों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है. टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जायेगी.

मुंह पर कपड़े बांधे युवक सीसीटीवी में कैद

सीसीटीवी में युवक पत्थर से मूर्ति की उंगली तोड़ते हुए कैद हुआ है. आरोपी आंबेडकर की मूर्ति तोड़ते समय मुंह पर कपड़ा बांधे हुए है. बता दें कि आंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने की दूसरी बार घटना हुई है. 21- 22 अगस्त की रात को भी असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर पार्क में लगी खंडित कर दिया था. घटना के बाद प्रशासन की तरफ से आंबेडकर पार्क में नई प्रतिमा लगायी गयी थी. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: राजस्थान में नए जिलों पर सियासी तकरार तेज, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले- 'यह सब...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget