एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: सचिन पायलट और अशोक गहलोत... राजस्थान के प्रमुख नेता प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे या नहीं, जानें किसने क्या कहा

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में आज दोपहर रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. जानिए इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने क्या कहा?

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्य (Ayodhya) में बने भव्य राम मंदिर में आज (22 जनवरी) साढ़े 12 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस राम उत्सव को लेकर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में चर्चा हो रही है. रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए हर कोई उत्सुक नजर आ रहा है. ऐसे में राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), सचिन पायलट (Sachin Pilot) भी क्या आज के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं? आइए हम आपको बताते हैं. 

अशोक गहलोत ने क्या कहा?
अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में जाने को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मीडिया से कहा था, "राम मंदिर को बनाने में राजस्थान सरकार का बहुत बड़ा योगदान है, लेकिन इसका कोई नाम नहीं ले रहा है न पीएम मोदी ने लिया न ही किसी और ने नाम लिया. कम से कम राजस्थान सरकार को याद तो करते और धन्यवाद तो देते. मैं बिना बुलाए भी जाऊंगा, कब जाऊंगा ये मेरी मर्जी है."

सचिन पायलट ने क्या कहा?
वहीं अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए जाने के सवाल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि 'राम मंदिर जाने के लिए किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है. मेरा जब मन होगा, मैं जाऊंगा. देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों में उनके साथी जाते रहते हैं. यह धार्मिक मुद्दा है. इस पर राजनीति करना गलत है. हम सब भगवान राम को मानते हैं और मानते रहेंगे, लेकिन बीजेपी जिस तरह लाभ लेना चाहती है, वह गलत है.'

ये बड़े नेता नहीं होंगे शामिल
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार शामिल नहीं होंगे. 

ये लोग होंगे शामिल
वहीं इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रतिभा पाटिल, पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व स्पीकर मीरा कुमार, सुमित्रा महाजन, उद्योग जगत से गौतम अडानी, मुकेश-नीता अंबानी, लक्ष्मी निवास मित्तल, नुस्‍ली वाडिया, अजय पीरामल, अनिल अग्रवाल, रेखा झुनझुनवाला, गोदरेज, एएम नाइक, सुधा मूर्ति और सुनील मित्तल शामिल होंगे. इसके साथ ही खेल जगत से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रविन्द्र जडेजा, पीटी ऊषा, सुनील गावस्कर, सायना नेहवाल सहित अन्य लोग शामिल होंगे. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, राजस्थान में 'नमो नव मतदाता' अभियान के जरिए युवाओं को साधने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget