'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर के बगरू में हुए हमले के बाद आशुतोष रांका ने एक बार फिर राजस्थान पुलिस पर आरोप मढ़ दिए हैं. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि 15 पुलिसकर्मी उनके वॉलंटियर्स के घर बाहर खड़े हैं.

राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू में शुक्रवार (21 अगस्त) को कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका पर भीड़ ने हमला कर दिया. दरअसल सीजेपी के 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत आशुतोष रांका अपनी टीम के साथ बगरू में तबेले में चल रहे एक स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान भीड़ ने उन्हें और उनकी टीम को खदेड़ दिया.
इस बीच अब उन्होंने राजस्थान पुलिस पर बड़ा आरोप मढ़ दिया है. आशुतोष रांका ने आरोप लगाया, "प्रताप नगर पुलिस स्टेशन के 15 पुलिसवाले हमारे वॉलंटियर्स के घर के बाहर खड़े हैं, जो पिछले 20 वर्षों से मेरे पड़ोसी भी रहे हैं. पुलिसवाले मेरे और मेरे परिवार के बारे में पूछताछ कर रहे हैं.
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
राजस्थान पुलिस से क्या बोले आशुतोष रांका?
वहीं राजस्थान पुलिस से आशुतोष रांका ने अपील की है कि आप मेरे घर आकर मुझसे सीधे सब पूछताछ कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर मुझे गिरफ्तार भी कर सकते हैं. लेकिन अगर आपको लगता है कि ये डराने-धमकाने के हथकंडे कारगर साबित होंगे, तो आपने जंतर-मंतर की घटनाएं नहीं देखी हैं.
आशुतोष रांका ने घटना के बाद लगाए आरोप
सीजेपी ने जयपुर जिले के रामपुरा कंवरपुरा गांव में हुई इस घटना को अपनी ‘स्कूल ठीक करो’ मुहिम में शामिल टीम पर हमला बताया. पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया लेकिन राजस्थान पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया.
रांका ने यह भी आरोप लगाया है कि सीजेपी टीम के सदस्यों की पिटाई की गई, वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया और महिला समर्थकों से अभद्रता की गई. सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि बीजेपी के ‘‘गुंडे’’ आशुतोष (रांका) और सीजेपी के अन्य स्वयंसेवकों के पीछे पड़े हैं.
उन्होंने सवाल किया कि राजस्थान पुलिस इस तरह के हमले कैसे होने दे सकती है. हालांकि, बगरू के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है.
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत























