एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: अशोक गहलोत ने फिर की CM पद छोड़ने की बात! बोले- 'आलाकमान का फैसला...'

Rajasthan Elections: सीएम गहलोत ने कहा, 'मन में कई बार आता है कि पद छोड़ दूं. क्यों आता है, वह एक रहस्य है लेकिन यह कहने की हिम्मत होनी चाहिए कि मैं पद छोड़ना चाहता हूं.'

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोमवार को खुद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से 'बड़ा फकीर' होने का दावा किया और एक बार फिर कहा कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहते हैं, लेकिन यह पद उन्हें नहीं छोड़ रहा है. उन्होंने यहां बिड़ला सभागार में आयोजित एक समारोह में यह भी कहा कि कांग्रेस आलाकमान जो भी फैसला करेगा, वह उन्हें मंजूर होगा. 

सीएम गहलोत ने बीती 3 अगस्त को भी कहा था कि वह कई बार मुख्यमंत्री पद छोड़ने की सोचते हैं, लेकिन यह पद उन्हें नहीं छोड़ रहा. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा था, 'अब आगे देखते हैं क्या होता है.' सीएम गहलोत ने कहा, 'अगर मैंने यह बात बोली तो मैंने सोच-समझकर बोली. मन में आता है कई बार कि यह पद छोड़ दूं. क्यों आता है, वह एक रहस्य है लेकिन हाईकमान जो फैसला करेगा, वह मुझे मंजूर होगा. यह कहने की हिम्मत होनी चाहिए कि मैं पद छोड़ना चाहता हूं, पर यह पद मुझे नहीं छोड़ रहा है.'

'मोदी केवल एक पार्टी और धर्म के ही प्रधानमंत्री'
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और सीएम गहलोत के पुराने टकराव, फिर कांग्रेस आलाकमान द्वारा दोनों के बीच सुलह के प्रयासों के बीच अशोक गहलोत का यह बयान अहम माना जा रहा है. कांग्रेस नेतृत्व भी यह संकेत दे चुका है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा घोषित नहीं होगा. इस साल नवंबर-दिसंबर में राजस्थान विधानसभा चुनाव होना है. 

सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके व्यवहार और 'बॉडी लैंग्वेज' से लगता है कि वह एक पार्टी और केवल हिंदुओं के ही प्रधानमंत्री हैं. यह बहुत खतरनाक बात है.  इस अवसर पर उन्होंने नवगठित जिलों की उद्घाटन पट्टिकाओं का डिजिटल अनावरण भी किया.

'मैं आपसे बड़ा फकीर हूं'
सीएम गहलोत ने इस अवसर पर कहा, 'मैं पूरे प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि राज्य सरकार के फैसले राज्य के हित में होंगे. मुझ पर पूरे प्रदेशवासियों को विश्वास करना चाहिए. मैं जो कहता हूं वह दिल से कहता हूं. मोदी जी अपने बारे में कहते हैं, 'मैं फकीर हूं' लेकिन मोदी जी, मैं आपसे बड़ा फकीर हूं.' उन्होंने कहा, 'आपने गौर किया होगा कि मोदी जी एक परिधान को दुबारा नहीं पहनते. दिन में वह दो-तीन बार ड्रेस बदलते होंगे. मेरी ड्रेस वही रहती है तो मैं उनसे बड़ा फकीर नहीं हूं क्या? मैंने जिंदगी में एक भूखंड तक नहीं खरीदा, एक फ्लैट तक नहीं खरीदा, एक ग्राम सोना तक नहीं खरीदा. क्या मुझसे बड़े फकीर होंगे वह?'

अशोक गहलोत ने कहा, 'मोदी जी कहते हैं- मेरे मित्र अशोक गहलोत... लेकिन उसी मित्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं. मोदी जी जब कहते हैं कि मेरे मित्र अशोक गहलोत, तो जनता में भ्रम होता है कि अशोक गहलोत एवं मोदी में बड़ी अच्छी दोस्ती है. बीजेपी वालों की कथनी और करनी में अंतर होता है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: राहुल गांधी की मानगढ़ रैली के लिए कांग्रेस की बड़ी रणनीति, इस योजना के तहत राजस्थान को साधने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget