एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: व्हीलचेयर पर दिखे अशोक गहलोत, पंजाब की रैली छोड़ जयपुर लौटे, खुद बताई वजह

Ashok Gehlot News: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत पंजाब की श्रीआनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंदर सिंगला के समर्थन में आयोजित रैली में शामिल होने वाले थे.

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को अचानक स्लिप डिस्क संबंधी परेशानी होने के बाद पंजाब में चुनावी कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है. उनका चंडीगढ़ में बुधवार (29 मई) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होना था. इसके साथ ही गढ़शंकर में कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला के समर्थन में एक पब्लिक रैली में शामिल होना था. वो इस कार्यक्रम को लेकर चंडीगढ़ पहुंच भी गए थे लेकिन स्लिप डिस्प संबंधित दिक्कत की वजह से वो जयपुर लौट गए.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''आज मेरी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता और गढ़शंकर में कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंदर सिंगला के समर्थन में पब्लिक रैली प्रस्तावित थीं.'' 

अशोक गहलोत की लोगों से अपील

उन्होंने आगे लिखा, ''इसके लिए कल शाम को चंडीगढ़ पहुंच गया था परन्तु कल रात से स्लिप डिस्क संबंधी परेशानी होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर सारे कार्यक्रम रद्द करते हुए वापस जयपुर आना पड़ा है. मेरी पंजाब के सभी मतदाताओं से अपील है कि किसानों एवं सैनिकों के सम्मान, लोकतंत्र की रक्षा एवं देश में सौहार्द बनाए रखने के लिए कांग्रेस को वोट दें और अपने क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं.''

राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान खत्म हो चुका है. जयपुर समेत 12 सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. वहीं, दूसरे चरण का मतदान 13 सीटों के लिए 26 अप्रैल को हुआ था. अपने प्रदेश में मतदान खत्म होने के बाद अशोक गहलोत अपनी पार्टी के लिए दूसरे राज्यों में प्रचार अभियान में जुटे थे लेकिन अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की वजह से पंजाब में चुनावी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे.

कांग्रेस ने पंजाब की श्रीआनंदपुर साहिब लोकसभा सीट पर विजय इंदर सिंगला को उम्मीदवार बनाया है. पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है. हर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता इस गर्मी के मौसम में भी कड़ी मेहनत करते हुए अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार में जुटे हैं. पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल भी अकेले ही मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें:

राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म, आज इतने बजे जारी होंगे नतीजे, यहां करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget