एक्सप्लोरर

Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot: क्या सचिन पायलट होंगे राजस्थान के सीएम? सवाल पर अशोक गहलोत बोले, 'हाईकमान की छोड़िए...'

कांग्रेस की राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट गददार हैं और वह कभी सीएम नहीं बन पाएंगे.

Rajasthan News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है. यात्रा जैसे-जैसे राजस्थान के करीब आ रही है वैसे-वैसे राजस्थान में सियासत गर्माने लगी. बयानों में भी तल्खी देखी जा रही हैं. राजस्थान में कांग्रेस गहलोत व पायलट के गुटों में बटी हुई हैं एक खेमा पायलट को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है. वहीं गहलोत खेमा सचिन पायलट को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं. सचिन पायलट को सीएम बनाने की तैयारी के दौरान राजस्थान कांग्रेस में बगावत देखी गई.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि सचिन पायलट को सीएम बनाने के सवाल पूछने पर बोले की जिसकी वजह से 34 दिन हमारी पार्टी होटल में बैठी रही, जिसके षड्यंत्र पर सरकार को गिराने की कोशिश की थी, उसमें अमित शाह भी शामिल थे. जब उनसे सवाल किया गया कि फिर भी आलाकमान सचिन पायलट को सीएम बनाना चाहे तो सीएम गहलोत ने कहा कि कैसे बना सकते हैं. जिस आदमी के पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने गद्दारी की हो, जिसको गद्दार नाम दिया हो, उसको कोई भी विधायक स्वीकार नहीं करेंगे.

सीएम गहलोत ने कही ये बात
.
सीएम गहलोत ने कहा कि मैं भी स्वीकार नहीं करूंगा क्योंकि मैं भी भुगत चुका हूं. मैंने 34 दिन होटल में गुजारे हैं. सभी विधायकों ने मेरा साथ दिया. जिनकी बदौलत आज राजस्थान मैं कांग्रेस की सरकार है. मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं.बता दें कि 2020 में सचिन पायलट अपने समर्थक विधायकों के साथ बगावत करके होटल मानेसर में जाकर बैठ गए थे. उस दौरान राजस्थान सरकार अल्पमत में चली गई थी. उस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को नाकारा निकम्मा कहा था और अब सचिन पायलट को गद्दार कहा है.

कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

काग्रेस ने परोक्ष रूप से गहलोत को नसीहत दी और साफ किया राजस्थान पर फैसला लंबित है. बयान जारी करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि पायलट के साथ गहलोत के मतभेद को ऐसे सुलझाया जाएगा जिससे कांग्रेस मजबूत हो. फिलहाल सभी कांग्रेस जनों की जिम्मेदारी भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी को उत्तर भारत में और दमदार बनाने की है. आज भारत जोड़ो यात्रा के बीच से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सचिन पायलट की तस्वीर आई थी.

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget