एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बीजेपी पर जमकर बरसे अशोक गहलोत

Bharat Jodo Nyay Yatra: अशोक गहलोत और सचिन पायलट का धौलपुर जाते समय भरतपुर के सारस चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. मौके पर दोनों नेताओं ने BJP पर जमकर निशाना साधा.

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के नेता और सांसद राहुल गांधी की मणिपुर से 14 मार्च को शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज शाम को लगभग 4 बजे उत्तर प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है. राहुल गांधी की न्याय यात्रा को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहले ही धौलपुर पहुंच गए हैं. आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता सचिन पायलट सहित राजस्थान के कई पूर्व मंत्री घोलपुर पहुंचकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए. 

कांग्रेस के दोनों नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट का धौलपुर जाते समय भरतपुर के सारस चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस मौके पर वार्ता करते हुए दोनों नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

पूर्व मुख्यमंत्री ने क्या कहा 
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की पूर्वी राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट का नाम परिवर्तित कर दिया गया है बीजेपी सरकार द्वारा क्योंकि बीजेपी सरकार घबराई हुई है. आज बीजेपी सरकार द्वारा इस योजना पर जो काम किया जा रहा है वह सीधा सा पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लोगों के साथ विश्वासघात है.  

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने साधा बीजेपी पर निशाना

इस मौके पर सचिन पायलट ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी. बीजेपी सरकार को आत्म चिंतन के लिए मजबूर करेगी. जहां तक पूर्वी राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट का मामला है तो, बीजेपी सरकार सिर्फ स्वागत करवाने में लगी हुई है. सदन में सिर्फ इस मुद्दे पर चर्चा तो की जाती है मगर एमओयू को नहीं रखा गया. बीजेपी सरकार एमओयू को तो दिखाएं. जिससे पता चले कि हमारे हिस्से में कितना पानी आएगा. 

'जान बूझकर रोका गया'
आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार का बेहतर प्रदर्शन होगा. हमारे कांग्रेस नेता पहले कह चुके हैं कि, यदि हमारी सरकार बनती है तो किसानों की फसल के लिए एमएसपी पर कानून बनाएंगे. ईआरसीपी के मामले में कहा की इस समझौते से लगता है केंद्र सरकार की मंशा राजनीतिक थी. उन्हें प्रदेश के लोगों की चिंता नहीं थी. वह चुनावों का ध्यान कर रहे थे. सालों पुरानी परियोजना जिसके लिए हजारों करोड़ हमारी कांग्रेस सरकार ने दिए. उसे जान बूझकर लटका कर रखा.

चुनाव ख़त्म होते ही ऐसा समझौता करवाया है जिसकी, जानकारी किसी के पास नहीं है. अभी यह पता ही नहीं है की, कितना पानी हमारे हिस्से में आएगा. जो उम्मीद हमारे लोग लगाए बैठे थे. वह पूरी होंगी या नहीं, केंद्र सरकार चाहती तो बहुत पहले इस परियोजना को लागू करवा सकती थी. चुनाव के समय राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी इसलिए इसे जान बूझकर रोका गया. पानी के ऊपर राजनीति की गई.

सचिन बोले कई पार्टियों के नेता कांग्रेस में आने को तैयार 
सचिन पायलट ने कहा कि जो नेता अलग-अलग पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आ रहे है. बीजेपी के बहुत नेता पार्टी को छोड़ गए. चुनाव से पहले नेताओं का आना जाना लगा रहता है. यह कोई बड़ी बात नहीं है. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए नेताओं के बारे में उन्हों ने कहा कि जो व्यक्ति पार्टी छोड़कर जाएगा कुछ न कुछ तो बोलेगा. लोकसभा के चुनाव को लेकर कहा की यह चुनाव जनता का चुनाव है. कांग्रेस के नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि, बीजेपी के बहुत नेता पार्टी छोड़ गए. चुनाव से पहले नेताओं का आना जाना लगा रहता है. जो व्यक्ति पार्टी छोड़कर जाते हैं वह आरोप लगाते रहते हैं. सचिन पायलट ने कहा की यह चुनाव जनता का चुनाव है. इस चुनाव में किसान ,बेरोजगार और नौजवान इनकी बात राहुल गांधी उठा रहे है और आज राहुल गांधी धौलपुर आएंगे जनता बहुत उत्साहित है लोकसभा चुनाव के परिणाम अच्छे आएंगे. 

यात्रा को 2 मार्च तक दिया जायेगा विश्राम 
राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उत्तर प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर धौलपुर जिले में पहुंचने पर दिल्ली-मुंबई नेशनल हाइवे पर बोथपुरा गांव के पास जनसभा के लिए पंडाल लगाया गया है राहुल गांधी जनसभा को सम्बोधित कर यहां से चले जायेंगे और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को यही पर विश्राम दिया जायेगा. 2 मार्च को राहुल गाँधी के धौलपुर पहुंचने पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: बीजेपी पहले इन तीन लोकसभा सीटों पर घोषित करेगी प्रत्याशी, नहीं होगा जातिगत बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget