एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: बीजेपी पहले इन तीन लोकसभा सीटों पर घोषित करेगी प्रत्याशी, नहीं होगा जातिगत बदलाव

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक-एक सीट पर मजबूती के साथ तैयारी कर रही है. उन सभी सीटों पर पहले नाम घोषित किये जाएंगे, जहां पर तीन सांसद अब विधायक बन गए हैं.

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. बीजेपी एक-एक सीट पर मजबूत तैयारी कर रही है. उन सभी सीटों पर पहले नाम घोषित किये जाएंगे, जहां पर तीन सांसद अब विधायक बन गए हैं. ऐसे में जातिगत समीकरण पर पूरा फोकस है.

राजसमंद, अलवर और जयपुर ग्रामीण पर सबसे पहले नामों की घोषणा होगी. सूत्रों का कहना है कि राजसमंद, अलवर और जयपुर ग्रामीण पर पूरा काम हो चुका है. इन सीटों पर कुछ दिन पहले एक सर्वे भी कराया गया है. इसलिए जिन नामों पर ज्यादा चर्चा हुई है, उसे ही फाइनल ही माना जा रहा है. चूंकि, जातिगत के साथ ही साथ प्रत्याशी का संगठन में क्या स्थिति है, उसपर भी नजर है. सूत्रों के अनुसार राजसमंद, अलवर और जयपुर ग्रामीण का नाम पहले हैं. 

राजसमंद लोकसभा सीट से दिया कुमारी सांसद थीं. अब वो राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं. राजसमंद सीट पर बड़े क्षत्रिय चेहरे के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का नाम सबसे आगे है. चूंकि, विधान सभा चुनाव में राजेंद्र राठौड़ तारानगर विधान सभा सीट से हार गए थे. इसलिए उनकी उपस्थिति न तो सरकार में और न ही संगठन में है. प्रदेश में क्षत्रिय वोटर्स को बड़ा संदेश देने के लिए राजेंद्र राठौड़ को यहां से मैदान में उतारने की पूरी तैयारी है. जिस तरीके से विद्याधर नगर से नरपत सिंह राजवी की जगह दिया कुमारी को उतारा गया था. उसी तरह से दिया कुमारी जगह राजेंद्र राठौड़ का नाम आगे है. सूत्रों का कहना है यहां पर बीजेपी जातिगत समीकरण पर कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी. पार्टी की तरफ से यहां पर भेजे गए दल के सर्वे में भी राठौड़ का ही नाम आया है. 

जयपुर ग्रामीण सीट की स्थिति ? 
जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से दो बार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सांसद रहे हैं. अब उन्हें राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. इस सीट पर भी बीजेपी की तरफ से इंटरनल सर्वे हो चुका है. जिसमें क्षत्रिय चेहरे के रूप में बीजेपी में उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी का नाम सबसे आगे है. बगड़ी पिछले 20 सालों से पार्टी में काम कर रहे हैं. यहां पर बीजेपी क्षत्रिय चेहरे को पिछले तीन चुनाव से टिकट दे रही है. जयपुर ग्रामीण में तीन लाख से अधिक मतों से चुनाव जीत रही है. चूंकि, विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने झोटवाड़ा से राजपाल सिंह शेखावत का टिकट काट कर क्षत्रिय चेहरा राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को टिकट दिया था. 

अलवर सीट की स्थिति ? 
अलवर लोकसभा सीट से बाबा बालक नाथ सांसद थे. अब वो तिजारा से विधायक हैं. अलवर सीट पर बीजेपी यादव को ही टिकट दे सकती है. क्योंकि, यहां पर यादव वोटरों की भूमिका मजबूत है. पिछले कई चुनाव देखें तो यहां से यादव ही चुनाव जीत कर गए हैं. सूत्रों की माने तो यहां पर बीजेपी की तरफ से जो इंटरनल सर्वे हुआ है उसमें किशनगढ़ बास से दो बार विधायक रहे रामहेत सिंह यादव का नाम सबसे आगे है. रामहेत इस बार विधानसभा का चुनाव हार गए हैं. चूंकि, यहां पर भी पार्टी कोई प्रयोग नहीं करना चाह रही है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: उदयपुर में गूंजेगी गुजरात के शेरों की दहाड़, जल्द सफारी शुरू करने की तैयारी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Russia Missile: भारत के पास आएंगी 300 रूसी R-37M मिसाइलें, PAK अब सो नहीं पाएगा, ब्रह्मोस से है डबल स्पीड
भारत के पास आएंगी 300 रूसी R-37M मिसाइलें, PAK अब सो नहीं पाएगा, ब्रह्मोस से है डबल स्पीड
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
Akhanda 2 X Review: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'

वीडियोज

Delhi News: सैनिक फार्म में बुलडोजर कार्रवाई, देखते ही देखते ढह गया मकान | Bulldozer Action
MP News: Bhopal में चलती कार में लगी भीषण आग... हादसे में 5 लोग जलकर राख | Road Accident | abp News
Goa Night Club Fire Update: 2-3 दिन में गोवा पुलिस की हिरासत में होंगे लूथरा बंधू | Breaking News
सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Russia Missile: भारत के पास आएंगी 300 रूसी R-37M मिसाइलें, PAK अब सो नहीं पाएगा, ब्रह्मोस से है डबल स्पीड
भारत के पास आएंगी 300 रूसी R-37M मिसाइलें, PAK अब सो नहीं पाएगा, ब्रह्मोस से है डबल स्पीड
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
Akhanda 2 X Review: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
NZ vs WI Test Series: 3 दिन में खत्म हुआ टेस्ट! न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
3 दिन में खत्म हुआ टेस्ट! न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
हाथों-नाखूनों में दिखने वाले ये 5 बदलाव हो सकते हैं गंभीर बीमारी का संकेत, डॉक्टर्स ने दी चेतावनी
हाथों-नाखूनों में दिखने वाले ये 5 बदलाव हो सकते हैं गंभीर बीमारी का संकेत, डॉक्टर्स ने दी चेतावनी
बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जमा करने हैं तो इन जगहों पर करें निवेश
बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जमा करने हैं तो इन जगहों पर करें निवेश
दिनभर लैपटॉप पर झुके रहते हैं? फिजियोथेरेपिस्ट से जानें ऑफिस में बैठकर काम करने वालों के लिए आसान टिप्स
दिनभर लैपटॉप पर झुके रहते हैं? फिजियोथेरेपिस्ट से जानें ऑफिस में बैठकर काम करने वालों के लिए आसान टिप्स
Embed widget