एक्सप्लोरर

Rajasthan: पुष्‍कर सरोवर में विसर्जित होंगी कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियां, जगह- जगह हुई शोक सभाएं

कर्नल बैंसला के अस्थि विसर्जन के साथ ही पुष्कर में समुदाय की जनसभा होगी. इस जनसभा में राजनीतिक और सामाजिक फैसले लिए जाएंगे.

Gurjar Community In Rajasthan: राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन(Gujjar Reservation Movement) का नेतृत्व करने वाले गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला( Kirori Singh Bainsla) की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी. उनकी अस्थियां 12 सितंबर सोमवार को राजस्थान के पुष्कर सरोवर (Pushkar Sarover) में विसर्जित की जाएंगी. 

बैंसला का 31 मार्च को निधन हो गया था. उनकी अस्थियां शनिवार रात पुष्कर पहुंची. उनके बेटे विजय बैंसला ने बताया कि अस्थियों को सोमवार को पुष्कर सरोवर में विसर्जित किया जाएगा. उन्‍होंने बताया कि 17 अगस्त को झुंझुनू जिले से ‘अस्थि-विसर्जन’ यात्रा शुरू की गई थी. यह यात्रा पुष्कर पहुंचने से पहले 20 से अधिक जिलों से गुजरी. यात्रा के दौरान जगह जगह शोक सभाएं हुईं.

अस्थि विसर्जन के साथ ही पुष्कर में समुदाय की जनसभा होगी

उन्होंने आगे कहा कि कर्नल बैंसला के अस्थि विसर्जन के साथ ही पुष्कर में समुदाय की जनसभा होगी. इस जनसभा में राजनीतिक और सामाजिक फैसले लिए जाएंगे. इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अस्थि विसर्जन के बाद मेला ग्राउंड पर लाखों लोग एकजुट होकर समाज के इतिहास को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न कार्यक्रम करेंगे.  पुष्कर में बीजेपी कांग्रेस के साथ ही सभी पार्टियों के पदाधिकारियों और अन्य सामाजिक व संगठनों की पदाधिकारियों सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है. 

कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आमंत्रित किया गया है

राज्‍य में 2023 के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस कार्यक्रम को समुदाय के राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है. कार्यक्रम के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई अन्य नेताओं को आमंत्रित किया गया है.

सभा के बाद करेंगे सामूहिक अस्थि विसर्जन
पुष्कर के मेला स्टेडियम में सुबह 10 बजे से विशाल सभा होगी. इसके बाद दोपहर 2 बजे गुर्जर समाज के लोग पुष्कर सरोवर पहुंचेंगे. यहां समाज के लोग सरोवर के 52 घाटों पर एक साथ अलग-अलग कलश के जरिए सामूहिक रूप से स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन करेंगे. कर्नल बैंसला के पुत्र और आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह बैंसला अस्थि कलश लेकर पुष्कर पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ेंः

Shradha Pura 2022: नहीं किया श्राद्ध तो आ सकती है ये परेशानी! ऐसे पाएं पितृ दोष से मुक्ति

Lumpy Skin Disease: राजस्थान में लंपी वायरस का असर! हर दिन 4 लाख लीटर दूध की कमी का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget