एक्सप्लोरर

'मनमोहन सिंह भी करते थे तारीफ...', NPS और UPS के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बड़ा बयान

Unified Pension Scheme: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि 2004-2014 के दौरान कांग्रेस सरकार ने एनपीएस का विरोध नहीं किया था. वहीं, मंत्री मेघवाल ने कहा कि UPS कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है.

Arjun Ram Meghwal on UPS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने केंद्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का ऐलान किया है. अब कर्मचारी अपने लिए पहले से चल रही (नई पेंशन स्कीम) NPS और UPS में से किसी एक को अपने अनुसार चुन सकते हैं. हालांकि, इसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. विपक्ष का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे फायदे वाली पेंशन स्कीम OPS है और उसे ही दोबारा लागू किया जाना चाहिए. 

अब विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बड़ा बयान दिया है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने साल 2004 से 2014 तक तत्कालीन मनमोहन सिंह की सरकार का जिक्र कर कहा कि उस दौरान कांग्रेस को NPS से कोई समस्या नहीं थी. मंत्री ने कहा, "साल 2004 के आसपास NPS का कंसेप्ट आया. इसके बाद मनमोहन सिंह ने बतौर प्रधानमंत्री पदभार संभाला. फिर साल 2004 से 2014 के बीच एक भी मनमोहन सिंह सरकार का न्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ कोई विरोध नहीं किया गया. वो खुद ही NPS की तारीफ करते थे."

'ये कांग्रेस का मुद्दा नहीं था'
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "ये कांग्रेस का मुद्दा कभी था ही नहीं. साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी की सरकार तो बनी पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस मुद्दे ढूंढने लगी. साल 2017 तक उन्हें कोई मुद्दा ही नहीं मिला. फिर एक कर्मचारियों का मुद्दा लिया, जिसे इन्होंने उठा लिया."

'कर्मचारियों के लिए UPS सबसे फायदेमंद'- अर्जुन राम मेघवाल
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "जैसे ही ये मुद्दा नेशनल फ्रंट पर आया तो पीएम मोदी ने फाइनेंस सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई. उस कमेटी ने सारे स्टेक होल्डर से चर्चा कर के फैसला लिया. इस फैसले के बाद NPS और UPS साथ में लागू की जा रही है. जिसे UPS में ज्यादा फायदा दिख रहा है, वो UPS अपना ले. मुझे लगता है कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम कर्मचारियों के हित में लिया गया बहुत बड़ा फैसला है."

यह भी पढ़ें: BJP के सदस्यता अभियान की कार्यशाला में पाकिस्तान- बांग्लादेश की चर्चा, सीएम भजनलाल शर्मा ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget