एक्सप्लोरर

BJP के सदस्यता अभियान की कार्यशाला में पाकिस्तान- बांग्लादेश की चर्चा, सीएम भजनलाल शर्मा ने क्या कहा?

Jodhpur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सूर्यनगरी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बीजेपी का सदस्य बनायें. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने कार्यकर्ताओं को चुनावी क्षेत्र में जाने के लिए कहा.

Rajasthan News: बीजेपी सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर रही है. जोधपुर में बीजेपी सदस्यता अभियान की कार्यशाला को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने संबोधित किया. मदन राठौड़ ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में अराजकता की चर्चा की. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को भागकर भारत में शरण लेनी पड़ी. ऐसे में विरोधी ताकतों के षड़यंत्र को विफल करना है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "नेशनल कांफ्रेंस ने सत्ता में आने पर पहले जैसी स्थिति पैदा करने का ऐलान किया है. जागरूक नागरिक का दायित्व निभाकर हमें देश विरोधी ताकतों के खिलाफ खड़ा होना होगा." मदन राठौड ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं.

उन्होंने बीजेपी सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर भूमिका निभाने पर जोर दिया. मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार के बजट घोषणाओं को आमजन तक पहुंचाएं. बीजेपी सरकार ने लोगों पर बिजली का भार कम करने के लिए घर-घर सोलर पैनल लगाने की योजना शुरू की है.

बीजेपी सदस्यता अभियान की कार्यशाला

मदन राठौड़ ने बताया कि राजस्थान की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. इसलिए कार्यकर्ता चुनावी क्षेत्र में परिचितों से सम्पर्क कर बीजेपी के लिए मतदान करने की अपील करें. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की रणनीति और कार्यप्रणाली से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सूर्यनगरी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें.

मुख्यमंत्री ने बीजेपी सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से पार्टी की सदस्य संख्या बढ़ाएं. बीजेपी की राष्ट्रवादी विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को भी जन जन तक पहुंचायें. प्रत्येक प्रदेशवासी को राष्ट्र निर्माण में सार्थक और महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करें.

ये भी पढ़ें-

कृपाल जघीना हत्याकांड में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार, बंशी पहलवान पर था 25 हजार का इनाम

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
ABP न्यूज़ की खबर का असर, तबेले में चल रहे स्कूल का राजस्थान सरकार ने लिया संज्ञान
ABP न्यूज़ की खबर का असर, तबेले में चल रहे स्कूल का राजस्थान सरकार ने लिया संज्ञान
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget