एक्सप्लोरर

Amrita Haat Mela: Jodhpur के अमृता हाट मेला में दिखी लोगों की भारी भीड़, हस्तशिल्प और अन्य उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

Amrita Haat Mela: जोधपुर (Jodhpur) मे चल रहे सात दिवसीय संभागस्तरीय अमृता हाट मेले (Amrita Haat Mela)में लोगों की रूचि बढ़ती ही जा रही है. यहां पर लोग हस्तशिल्प के उत्पादों को काफी पसंद कर रहे हैं.

Amrita Haat Mela: जोधपुर (Jodhpur) के पाली रोड स्थित अरबन हाट (Urban Haat) में सात दिवसीय संभागस्तरीय अमृता हाट मेले (Amrita Haat Mela) चल रहा है. जिसमें हस्तशिल्प और हैण्डीक्राफ्ट के सामानों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. यही वजह है कि हाट में खरीदारी अब परवान पर है. हाट के पांचवे की शाम तक विभिन्न स्टॉल्स पर इन उत्पादों को देखने और खरीदने वालों की आवाजाही लगातार बनी रही. बड़ी संख्या में लोगों ने इन उत्पादों के बारे में जानकारी ली और इन्हें खरीदा भी.

महिलाओं ने लगाई अमृता हाट मेले में स्टॉल्स

राजस्थान के दूरदराज के इलाकों में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के लिए बाजार उपलब्ध कराकर विपणन को बढ़ावा देने और इन समूहों से जुड़ी महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अमृता हाट में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के समूहों व ग्रामीण इकाइयों द्वारा अपने उत्पादों की स्टॉल्स लगाकर ना केवल इनकी बिक्री की जा रही है बल्कि अपने उत्पादों के निर्माण तथा महत्व आदि के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है.


Amrita Haat Mela: Jodhpur के अमृता हाट मेला में दिखी लोगों की भारी भीड़, हस्तशिल्प और अन्य उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

मेले में लगी इन चीजों की स्टॉल्स

इससे प्रदेश के हस्तशिल्प के बारे में जिज्ञासुओं एवं अन्य महिला उद्यमियों के मध्य पारस्परिक संवाद व हुनर सीखने की ललक भी असर दिखा रही है. अमृता हाट मेले में 80 स्टॉल्स पर हस्तशिल्प, हैण्डीक्राफ्ट्स सामग्री के अलावा मौजूदा समय की मांग के अनुरूप हर्बल व आयुर्वेदिक उत्पाद, विभिन्न क्षेत्रों के परम्परागत वस्त्र निर्माण, मिट्टी से निर्मित सामग्री, खिलौने, मूर्तियां, बैग्स, परदें, चद्दरें, थैलियां, खाने-पीने का सामान, सूती व जूट के उत्पाद, मसाला, घरेलू सामग्री, ज्वैलरी, खजूर, आधुनिक कला कौशल से युक्त उत्पादों आदि के प्रति मेलार्थियों का ख़ास रुझान बढ़ता जा रहा है.

आकर्षण का केद्र बनी प्राकृतिक उबटन की स्टाल

सौन्दर्य में अभिवृद्धि व लावण्य पाने के लिए अमृता हाट मेले में वाचा की ओर से लगाई स्टॉल महिलाओं के आकर्षण का केन्द्र है जहां वाचा की संचालक डॉ. संतोष आसेरी द्वारा घर पर बनाए प्राकृतिक उबटन एवं तेल आदि के बारे में जानकारी पाने और खरीदने महिलाओं का विशेष रुझान रहा. इनमें नीम, गुलाब, संतरा, मौसमी, सरसों, नीबू एवं अनार आदि प्राकृतिक उत्पादों से बने उबटन का प्रदर्शन किया गया.  डॉ. संतोष बताती हैं कि इन्हें अच्छी तरह आजमाया गया है और बेहतर परिणाम सामने आए हैं.


Amrita Haat Mela: Jodhpur के अमृता हाट मेला में दिखी लोगों की भारी भीड़, हस्तशिल्प और अन्य उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

मशरूम से बनाए गया फास्ट

अमृता हाट में मशरूम से बने उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र रहे.  मशरूम उत्पादों की स्टॉल लगाने वाली अंजू सोलंकी के अनुसार मशरूम के ये उत्पाद शत-प्रतिशत ऑर्गेनिक हैं और सेहत के लिए श्रेष्ठ हैं. इस स्टॉल पर मशरूम से बने कई फास्ट फूड उत्पादों को प्रदर्शित किया गया और इनसे संबंधित रेसीपी भी बताई गई, जिसे जानने के प्रति वनिताओं में विशेष जिज्ञासा दिखी.अमृत हाट में गुरुवार को महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता तथा सांयकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिनमें महिलाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया.

Surajpur: जगमोहन के हाथों में है जादू, चंद में मिनटों में हू-ब-हू उतार देते हैं तस्वीर, देखें कुछ खास पेंटिंग्स

जानिए बुधवार को हाट में हुई कितनी बिक्री

अमृता हाट में न्यूनतम 500 रुपए तक के उत्पादों की खरीद पर 500, 300 और 200 रुपए के ईनामी कूपन रोजाना खोले जा रहे हैं. इसमें बुधवार के लक्की ड्रॉ में संतोष प्रथम, ममता लोहिया द्वितीय तथा सुरुचि पुंगलिया तृतीय रहीं. बुधवार को हाट के सभी स्टॉल्स पर 2,50000 रुपए की बिक्री रिकार्ड की गई. महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 25 फरवरी, शुक्रवार को परियोजना मण्डोर व लूणी से किशोरियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण (एक्पोजर विजिट) एवं कौशल कैम्प का आयोजन किया जाएगा. इसके अन्तर्गत 50-50 किशोरी बालिकाओं व साथिनों को जिला स्तर पर लाकर उन्हें जिला स्तरीय कार्यालयों यथा - महिला एवं बाल विकास कार्यालय, डाक घर, बैंक, वन स्टॉप सेन्टर, महिला पुलिस थाना जोधपुर पूर्व आदि के साथ ही संभाग स्तरीय अमृता हाट का भ्रमण करवाकर इनसे संबंधित कार्यों की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया जाएगा.


Amrita Haat Mela: Jodhpur के अमृता हाट मेला में दिखी लोगों की भारी भीड़, हस्तशिल्प और अन्य उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

26 फरवरी तक चलेगा मेला

आईसीआईसीआई आरसेटी जोधपुर के कार्यालय से कौशल प्रशिक्षण हेतु दक्ष प्रशिक्षकों के दल द्वारा किशोरी बालिकाओं एवं साथिनों के लिए कौशल कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कौशल प्रशिक्षणों की जानकारी व स्वरोजगार से जुडने हेतु प्रक्रियात्मक गतिविधियों से अवगत करवाया जायेगा. महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक फरसाराम बिश्नोई ने जोधपुरवासियों से अमृता हाट मेले में आकर महिलाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनके द्वारा प्रदर्शित उत्पादों का क्रय कर उन्हें सम्बल प्रदान करने में भागीदारी निभाने का आग्रह किया है. अमृता हाट मेला 26 फरवरी तक चलेगा. इसका समय रोजाना प्रातः 10 से रात 9 बजे तक निर्धारित है.

जब शिवपाल सिंह यादव का छलक पड़ा दर्द, इस कारण से छोड़ दी थी समाजवादी पार्टी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget