एक्सप्लोरर

Rajasthan: अलवर में स्कूटी सवार की टक्कर से कांवड़ खंडित, भड़के कांवड़ियों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Rajasthan News: राजगढ़ में स्कूटी सवार की टक्कर से आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दिया. करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के बाद प्रशासन ने नई कांवड़ की व्यवस्था कर मामला शांत कराया.

श्रावण माह के चलते कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं और आमजन के बीच मंगलवार को अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में एक अप्रिय घटना सामने आई। राजगढ़-बांदीकुई मार्ग पर स्थित सूरेर गांव के पास स्कूटी सवार एक युवक ने कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़िए को टक्कर मार दी। इस टक्कर में उसकी कांवड़ खंडित हो गई, जिससे नाराज कांवड़ियों ने मौके पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया।

सड़क पर किया विरोध

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह की है जब बांदीकुई से कांवड़ लेकर निकले श्रद्धालु सूरेर गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने एक कांवड़िए को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांवड़ का पवित्र घड़ा टूट गया। धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला होने के कारण कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने तुरंत वहीं सड़क पर बैठकर विरोध शुरू कर दिया।

एक घंटे तक रास्ता रखा जाम

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। मौके पर नीमला के पूर्व सरपंच तुलसीदास के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पहुंचा। उन्होंने कांवड़ियों को समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन श्रद्धालु टूटे हुए कांवड़ को लेकर बेहद आहत और गुस्से में थे। लगभग एक घंटे तक यह रास्ता पूरी तरह से जाम रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पूर्व सरपंच तुलसीदास ने जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़िए सोमवार रात गोठ की चौकी पर लगे शिविर में रुके हुए थे और मंगलवार सुबह बांदीकुई के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन ने तत्काल एक नई कांवड़ की व्यवस्था करवाई और श्रद्धालुओं से यात्रा दोबारा शुरू करने की अपील की।

अधिकारियों की समझाइश और नई कांवड़ मिलने के बाद मामला शांत हुआ और कांवड़ियों ने जाम हटाया। इस दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार युवक की पहचान कर ली है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget