एक्सप्लोरर

अलवर में बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने बीच सड़क पर यासीन खान को कुल्हाड़ी से काटा

Alwar Crime News: बीजेपी नेता यासीन खान को जख्मी हालत में जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

BJP Leader Was Murdered in Alwar: राजस्थान के अलवर में बीजेपी नेता की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने बीच सड़क पर बीजेपी नेता यासीन खान पर कुल्हाड़ी और दूसरे हथियारों से वार किया. जानकारी के मुताबिक करीब दर्जनभर बदमाशों ने सरेआम बीच सड़क पर सरिया से बीजेपी नेता के कमर पैर तोड़ दिए. बुरी तरह से घायल नेता को इलाज के लिए जयपुर लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

जानकारी के मुताबिक ये घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव की है. जानकारी के अनुसार यासीन खान गुरुवार को बीजेपी नेता परमेंद्र शर्मा और एडवोकेट जितेंद्र शर्मा के साथ किसी काम से जयपुर गए थे. शाम को काम निपटाने के बाद तीनों अलवर के लिए निकले ही थे, इसी दौरान रास्ते में उन पर बदमाशों ने हमला बोल दिया.

यासीन खान की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या

इसी दौरान विजयपुरा गांव के पास बोलेरो और थार जीप में सवार करीब 12 बदमाशों ने इनकी कार को रुकवा लिया. बदमाशों ने यासीन खान को कार से उतारा और पिटाई शुरू की. हमलावार इतनी बेरहमी से यासीन खान की पिटाई कर रहे थे कि उनके साथ मौजूद उनके दो साथी भी उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं कर पाए.

बदमाशों ने खान को करीब 15 से 20 मिनट तक बेरहमी से पीटा. इस दौरान उनके हाथ-पैर और कमर तक तोड़ दिए. इसके बाद हमलावर यासीन को वहीं छोड़कर फरार हो गए. घायल यासीन को उनके साथी जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

इधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है. हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाशी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि यासीन खान का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है और वे पिछले करीब 20 साल से बीजेपी से जुड़े हुए थे.

जुगल गांधी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: कोटा के सरपंचों ने राजस्थान सरकार को दी चेतावनी, बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget