एक्सप्लोरर

Ajmer News: कौमी एकता कायम रखने की कवायद, अजमेर प्रशासन ने निकाली सर्वधर्म सद्भाव रैली, बारिश में भी दिखा जोश

Rajasthan News: रैली के दिल्ली गेट पहुंचने पर बारिश शुरू हो गई. इसके बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हुआ. रैली आगे कदम बढ़ाते निर्धारित गांधी भवन पहुंचकर ही रूकी.

Ajmer Sadbhav Yatra: बीजेपी की निष्कासित पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के विवादित बयान और उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या (kanhaiyalal murder) के बाद अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती के बयान से अजमेर शहर अचानक देशभर की सुर्खियों में आ गया. विवादित बयान और भड़काऊ भाषण से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ता दिखाई देने के बाद कौमी एकता कायम रखने की कवायद करते हुए अजमेर जिला प्रशासन ने पहल करते हुए मंगलवार को सर्वधर्म सद्भाव यात्रा का आयोजन किया. विभिन्न धर्म और समाज के लोग प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस रैली में शामिल हुए. बारिश होने के बावजूद इस रैली में लोगों का जोश बरकरार रहा.

तिरंगा लहराकर दिया सौहार्द का संदेश
अजमेर में आपसी प्रेम और भाईचारा कायम रखने के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने विभिन्न धर्म और समाज के सहयोग से सर्वधर्म सद्भाव रैली का आयोजन किया. संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा, जिला कलक्टर अंश दीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट सहित विभिन्न धर्मों एवं समाजों के प्रतिनिधियों ने तीन रंग के गुब्बारे उड़ाकर सुभाष उद्यान से रैली का शुभारंभ किया. इसमें विभिन्न धर्मो एवं समाजों के व्यक्तियों ने तिरंगा झण्डा हाथ में लेकर भाग लिया. रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लहराकर सौहार्द का संदेश दिया. मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जोश के साथ स्वागत किया.

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत की वेटनरी स्टूडेंट्स को सौगात, इंटर्नशिप स्टाइपेंड पर मिलेगा महंगाई भत्ता

विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत
सर्वधर्म सद्भाव रैली का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ. यह रैली सुभाष उद्यान से शुरू होकर सोनीजी की नसियां, आगरा गेट चर्च, सब्जी मंडी, गंज थाना, देहली गेट के सामने से होते हुए निजाम गेट से नला बाजार, मदार गेट होकर गांधी भवन पहुंची. पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. सोनीजी की नसियां में मुनि संघ सेवा समिति के प्रमोद सोनी ने स्वागत किया. बाबाजी की नसियां में मुनि सम्बुद्ध सागर महाराज और मुनि संविज्ञ सागर महाराज ने रैली में शामिल समस्त व्यक्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया. छोटा धड़ा नसियां के दिनेश पाटनी और सुशील बाकलीवाल ने भी स्वागत किया. निजाम गेट पर दरगाह के खादिमों ने रैली का स्वागत किया. शनि मंदिर, महावीर सर्किल, आगरा गेट चर्च, सब्जी मण्डी, गंज, गुरूद्धारा, दिल्ली गेट, धान मण्डी, निजाम गेट समेत अन्य कई स्थानों पर रैली का स्वागत किया गया.

बारिश में भी बढ़ते रहे कदम
रैली के दिल्ली गेट पहुंचने पर अचानक बारिश शुरू हो गई. बारिश के बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हुआ. पूरे समय बरसात जारी रहने के बावजूद सर्वधर्म समाज रैली आगे कदम बढ़ाते निर्धारित गांधी भवन पहुंचकर ही रूकी. यहां गांधी भवन में पुलिस बैंड ने स्वर लहरियां बिखेरते हुए स्वागत किया. राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ.

सांप्रदायिक सद्भाव की नगरी है अजमेर
संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने कहा कि अजमेर सांप्रदायिक सद्भाव की नगरी है. यहां सर्व धर्म सद्भाव रैली के आयोजन से आपसी प्रेम का संदेश दिया गया. जिला कलेक्टर अंश दीप ने कहा कि विभिन्न धर्मों और वर्गों ने मिलकर सर्वधर्म सद्भाव रैली निकाली. धर्म गुरूओं, व्यापार मण्डलों और आमजन ने इसमें शामिल होकर शांति का संदेश दिया. एसपी चूनाराम जाट ने कहा कि यह रैली अजमेर की शांति और सौहार्द के लिए मील का पत्थर साबित होगी.

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में 1200 के पार हुए कोरोना के एक्टिव केस, कल आए 134 नए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget