एक्सप्लोरर

Rajasthan: अजमेर में चाइनीज मांझे की चपेट में आया रेलवे इंजीनियर, गला कटा, लगे 15 टांके

Rajasthan News: अजमेर में रेलवे इंजीनियर कैलाश चंद शर्मा का गला चाइनीज मांझे से कट गया. इसके बाद उन्हें 15 टांके लगे. लोगों का कहना है कि शहर में चाइनीज मांझा खुलेआम बिक रहा है.

अजमेर में ड्यूटी से घर लौट रहे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैलाश चंद शर्मा की गर्दन चाइनीज मांझे की तेज धार वाली पतंग की डोर से कट गई. घटना सोनिजी की नसिया के पास हुई, जहां पतंग की चपेट में आने से उनका गला लगभग 6 सेंटीमीटर तक कट गया.

चाइनीज मांझे से गंभीर चोट, 15 टांके लगे

कैलाश चंद शर्मा के साथ हुई घटना के बाद आसपास के राहगीरों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें फौरन जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति का जायजा लिया. उनके गले पर काफी गहरा कट था, जिसके लिए तुरंत इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि घाव इतना गंभीर था कि उसमें 15 टांके लगाने पड़े.

मेडिकल टीम के मुताबिक कैलाश चंद की हालत अब स्थिर है और वो खतरे से बाहर हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी रिकवरी अच्छी गति से हो रही है और उम्मीद है कि वो जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे.

प्रतिबंध के बाद भी खुलेआम बिक रहा चाइनीज मांझा

इस घटना से एक बार फिर चाइनीज मांझे के खतरे पर सवाल उठ गए हैं. पिछले कुछ सालों से कई राज्यों में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि इसकी तेज धार बहुत खतरनाक साबित हो रही है. लेकिन इसके बावजूद अजमेर में इसे खुलेआम बेचा जा रहा है और लोग इसे पतंगबाजी में इस्तेमाल कर रहे हैं.

लोगों का कहना है कि पतंगबाजी का मजा तो लेना चाहिए, लेकिन यह खतरनाक मांझा इस शौक को जानलेवा बना रहा है. छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी इससे चोट लग सकती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पर तुरंत कदम उठाने की मांग की है.

पतंगबाजी में सावधानी जरूरी

प्रशासन ने पतंग उड़ाने वालों से भी अपील की है कि वे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. पतंगबाजी का मजा तभी आएगा जब सभी सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget