एक्सप्लोरर

बेटी को उंगली पकड़कर घुमाया, फिर सुलाया और झील में दे दिया धक्का, दूसरे पति के लिए खौफनाक कदम

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में एक मां ने अपनी 3 साल की बेटी को आनासागर झील में फेंक दिया. लिव-इन पार्टनर के तानों से परेशान होकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया.

राजस्थान के अजमेर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक मां ने अपनी ही 3 साल की बेटी को आनासागर झील में फेंक दिया. महिला ने पहले बेटी को झील की पाल पर सुलाया और फिर झील में धक्का दे दिया. महिला यूपी की रहने वाली है अजमेर में अपने लिव- इन - पार्टनर के साथ रह रही थी.

लिव-इन-पार्टनर महिला को बेटी को लेकर तान देता था क्योंकि यह बेटी उसके पहले पति से थी और इसी के चलते हैं महिला ने अपनी 3 साल की बेटी काव्या सिंह की हत्या कर दी. पति से अलग होने के बाद बेटी के साथ 1 साल पहले महिला अजमेर आई और यहां पर एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करने लगी, इसी दौरान एक युवक के साथ लिव-इन में आ गई.

गुम होने की रची झूठी कहानी

घटना मंगलवार (16 सितंबर) शाम की है जब महिला बेटी के साथ आनासागर झील के पास टहलती हुई दिखाई दे रही है और उसके कुछ देर बाद झील की पाल पर बेटी को सुलाया और फिर पानी में धक्का दे दिया और फिर बेटी के गुम होने की झूठी कहानी रची.

देर रात डिप्टी रुद्र प्रकाश शर्मा गस्त पर थे इसी दौरान एक युवक और एक महिला पैदल जाते हुए दिखाई दिए, दोनों से रोककर पूछताछ की. युवक ने अपना नाम अल्पेश गुप्ता और युवती ने अंजली सिंह बताया और बताया कि वे दोनों लिव-इन में रहते है.

मंगलवार रात को बेटी के साथ पैदल-पैदल अपने घर जा रहे थे और रास्ते में 10:00 बजे सिटी हॉस्पिटल के पीछे नाली की पुलिया के पास अचानक बेटी गायब हो गई, काफी ढूंढने के बाद भी बेटी नहीं मिली जिसके बाद पुलिस ने बेटी को ढूंढने के लिए टीम तैयार की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल ने शुरू किये.

आनासागर झील में मिला बच्ची का शव

सीसीटीवी फुटेज में महिला आनासागर झील के पास बेटी को लेकर घूमते हुए दिखाई दे रही है, महिला की ओर से दिए गए बयान और सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पुलिस को शक हुआ. वहीं पुलिस की टीम सुबह तक बच्चों की तलाश कर रही थी, इसी दौरान आनासागर झील में बच्ची का शव तैरता हुआ दिखाई दिया, इसके बाद पुलिस ने महिला से फिर से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि पहले बेटी को झील के पास घुमाया और फिर पाल पर सुलाकर धक्का दे दिया.


बेटी को उंगली पकड़कर घुमाया, फिर सुलाया और झील में दे दिया धक्का, दूसरे पति के लिए खौफनाक कदम

लिव-इन पार्टनर के तानों से परेशान थी महिला

पूछताछ में सामने आया कि महिला पहले से शादीशुदा थी और यूपी निवासी अपने पति राजू को 1 साल पहले ही छोड़ दिया और उसके बाद अजमेर आकर रहने लगी.

यहां लिव-इन-पार्टनर अल्केश के साथ रह रही थी. महिला ने बताया कि उसका पार्टनर बेटी को लेकर अक्सर ताने दिया करता था और कहता था कि पहले पति की बेटी है और इसी से परेशान होकर उसने अपनी बेटी को झील में फेंक दिया. 

महिला इतनी शातिर निकली कि उसने बच्ची को फेंकने की बात अपने पार्टनर को भी नहीं बताई 1:30 बजे महिला ने बच्ची को पानी में फेंका और 2:00 बजे अपने पार्टनर को फोन कर बताया कि बच्ची गुम हो गई है और फिर दोनों उसे ढूंढने लगे.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget