एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी की चादर उन लोगों को करारा जवाब है जो...', अजमेर शरीफ दरगाह प्रमुख का बड़ा बयान

Ajmer Sharif Dargah: पीएम मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह को चादर भेंट की है. दरगाह प्रमुख नसरुद्दीन चिश्ती ने पीएम मोदी की चादर का स्वागत किया है.

PM Modi Chadar for Ajmer Sharif Dargah: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह को चादर भेंट की गई है. पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को चादर सौंप दी है. अब अल्पसंख्यक मंत्री पहले (3 जनवरी) निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर जाएंगे. भेंट की गई चादर को निजामुद्दीन औलिया में ले जाने के बाद अजमेर शरीफ दरगाह पर ले जाया जाएगा.

इसको लेकर अजमेर दरगाह प्रमुख नसरुद्दीन चिश्ती की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री की चादर का हम खैर-मकदम करते हैं. ये देश की परंपरा रही है कि साल 1947 के बाद से जो भी पीएम हुए हैं, उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में अकीदत के तौर पर चादरें भेजी हैं. साल 2014 से पीएम मोदी भी इस परंपरा को निभा रहे हैं. इसी के साथ नरेंद्र मोदी हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता को भी निभा रहे हैं."

'देश की सभ्यता निभा रहे पीएम मोदी'- नसरुद्दीन चिश्ती
नसरुद्दीन चिश्ती ने कहा, "हमारी सभ्यता यह कहती है कि हर मजहब, धर्म और संप्रदाय और हर मजहब के संतों का सम्मान होना चाहिए. इस परंपरा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निभा रहे हैं और बहुत ही अदब के साथ वह इस दरबार में 10 साल से चादर भेज रहे हैं."

उन्होंने बताया, "जब मुख्तार अब्बास नकवी कैबिनेट में थे, तो एक बार मैं खुद भी चादर लेने के लिए गया था. इस बार प्रधानमंत्री ने अल्पसंख्यक मंत्री को जो चादर भेजी है वह चार जनवरी को दरबार में पहुंचेगी. हम तमाम लोग खुले दिल से इसका खैर-मकदम करेंगे, लेकिन यह चादर सौंपना खुले दिल से इतना महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि यह उन लोगों को करारा जवाब है जो जबरन धार्मिक उन्माद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और 5-6 महीने से मंदिर-मस्जिद की राजनीति कर रहे हैं." 

'देश को मंदिर-मस्जिद विवाद की जरूरत नहीं'
अजमेर दरगाह प्रमुख ने कहा, "देश की सरकार भारत की सभ्यता और संस्कृति को बनाए रखे है. कितनी अकीदत के साथ नरेंद्र मोदी अपना संदेश अजमेर दरगाह पर भेजेंगे. ये उन लोगों को करारा जवाब है कि हमें मंदिर-मस्जिद विवाद की जरूरत नहीं बल्कि इस देश को एकता और अखण्डता की जरूरत है. यह देश विश्वगुरु और तीसरी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है. जब तक यहां सबका सम्मान और सबका विकास होता रहेगा, तब तक देश आगे बढ़ता रहेगा."

यह भी पढ़ें: भरतपुर संभाग में अपराधियों पर ऑपरेशन एंटी वायरस पड़ा भारी, साइबर ठगी केस में 35 फीसदी की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget