एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: जयपुर में 'अग्निपथ स्कीम' के विरोध में कांग्रेस ने निकाली महारैली, मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Jaipur Agnipath Scheme Protest: गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि देश की सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर लेने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने जो फैसला किया है, इस तरह के फैसले हमारे देश के खिलाफ हैं.

Jaipur Agnipath Scheme Protest: राजस्थान (Rajasthan) में 'अग्निपथ योजना' (Agnipath Scheme) का विरोध लगातार जारी है. जयपुर (Jaipur) में कांग्रेस (Congress) की ओर से महारैली निकाली गई. यह रैली अमर जवान ज्योति से शुरू होकर केस्टेच्यू सर्किल, पांच बत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़ और छोटी चौपड़ होते हुए पीसीसी पर समाप्त हुई. तिरंगा वाहन रैली में कई मंत्रियों के साथ-साथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
 
सेना की अग्निपथ स्कीम के विरोध में जयपुर में कांग्रेस की महारैली को सीएम अशोक गहलोत ने अमर जवान ज्योति से तिरंगा दिखाकर रैली को रवाना किया. विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए. साथ ही अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग रखी. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश के अंदर युवाओं में जिस तरह से आक्रोश पैदा हुआ है, उनकी भावनाओं को पीएम मोदी और गृह मंत्री को समय रहते समझना चाहिए.
 
लोक हित में नहीं है अग्निपथ स्कीम: सीएम गहलोत
उन्होंने कहा कि बिना अरगुमेंट के जल्दबाजी में फैसला किया गया है. इसको देश की जनता और फौजी अफसरों ने अस्वीकार कर दिया है. सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि यह योजना किसी भी रूप में लोक हित में नहीं है. सरकार को जल्द फैसला करना चाहिए और इसे वापस लेना चाहिए. वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह सेना में भी टुकड़े करना चाहते हैं. आरएसएस के लोगों को भरना चाहते हैं.
 
डोटासरा बोले- पीएम ने देश के खिलाफ लिया फैसला
डोटासरा ने कहा कि देश की सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर लेने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने जो फैसला किया है, इस तरह के फैसले हमारे देश के खिलाफ हैं, देश की सुरक्षा और युवाओं के भी खिलाफ है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले किसान पुत्रों के साथ धोखा किया, फिर व्यापारियों के साथ धोखा किया, नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को तोड़ दिया और अब सेना में जवानों की 4 साल की भर्ती करने का निर्णय लिया हैं. केंद्र सरकार को इस फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए.
 
'कांग्रेस युवाओं के साथ'
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत सब लोग युवाओं के साथ खड़े हैं, जैसे किसानों से माफी मांगी, वैसे ही इनको देश से माफी मांगनी पड़ेगी, जब तक समय निकल जाएगा. उन्होंने कहा कि युवाओं और किसानों के वोट से नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री बने हैं. आज उनको भी परेशान करके रख दिया. पहले किसानों के लिए तीन काले कानून और अब अग्निपथ स्कीम से सेना में नौजवानों के लिए भी दरवाजे बंद कर दिए. काॅन्ट्रैक्ट भर्ती गलत है, हम इसका पूरा विरोध करते हैं. केंद्र की सरकार को इस योजना को वापस लेना चाहिए.
 
गोविंद सिंह डोटासरा ने लगाया बीजेपी पर बड़ा आरोप
उन्होंने कहा कि देश की सेना में 4 साल के लिए जवानों की भर्ती यह बहुत बड़ा मुद्दा है, क्योंकि सेना के शौर्य के पीछे छुपकर 2019 का लोकसभा चुनाव जीता. आज उस सेना के पीछे भी पड़ गए हैं. एक चौथाई ले लेंगे, उसके बाद फिर तीन चौथाई का क्या होगा, फिर वह कहां जाएंगे बड़ी-बड़ी कंपनियों में गनमैन और उनके गोदामों की रखवाली के लिए पहरेदार रखना चाहते हैं, उसके लिए ट्रेंड सेट कर रहे हैं क्या?
 
ये भी पढ़ें-
 
 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget