एक्सप्लोरर

जालौर नगर परिषद आयुक्त के ठिकानों पर ACB की ताबतोड़ कार्रवाई, 9 ठिकानों से बरामद हुई ये कीमती चीजें

ACB Raid in Jalore: एसीबी की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर राजस्थान में कई जगहों छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान एसीबी ने मौके से अवैध रुप से अर्जित की गई करोड़ों की संपत्ति बरामद की है.

Jalore News Today: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने ताबतोड़ कई जगहों पर छापेमारी की. एसीबी की टीम ने सांचौर नगर निगम के कार्यवाहक आयुक्त के अलावा सुमेरपुर, जोधपुर और जयपुर स्थित 9 ठिकानों पर की गई छापेमारी की कार्रवाई की है. 

एसीबी के जरिये आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने मामले में की गई इस कार्रवाई के दौरान 22 लाख रुपये नकद, 7 आवासीय व्यावसायिक भूखण्डों के दस्तावेज, 4 लग्जरी वाहन, 40 से अधिक महंगी ब्रांडेड घड़ियां जब्त की है. इसके अलावा एक गोल्ड प्लेटेड मोबाइल फोन, सोने चांदी के जेवर जब्त किया है. 

गोपनीय शिकायत पर एसीबी की कार्रवाई
इसी क्रम में टीम ने एक बैंक लॉकर और कई संदिग्ध बैंक खातों पर भी कार्रवाई की है. फिलहाल ये एसीबी की ये कार्रवाई जारी है. एसीबी की अलग-अलग टीमों ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सांचौर नगर परिषद के सहायक प्रशासनिक अधिकारी और कार्यवाहक आयुक्त योगेश आचार्य खिलाफ की है. 

इस कार्रवाई के दौरान एसीबी ने कथित आरोपी के सांचौर, सुमेरपुर, पाली, जोधपुर, जयपुर स्थित 9 ठिकानों पर छापेमारी तलाशी ली गई. एसीबी के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि इस मामले में ब्यूरो मुख्यालय को कार्यवाहक आयुक्त नगर परिषद सांचौर के खिलाफ गोपनीय शिकायत मिली थी.

आरोपी के 9 ठिकानों पर रेड
एसीबी के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा के मुताबिक, इस शिकायत में बताया गया था कि सहायक प्रशासनिक अधिकारी और सांचौर नगर परिषद कार्यवाहक आयुक्त योगेश आचार्य ने अपने और अपने परिजनों के नाम पर भ्रष्टाचार के साधनों के जरिये वैध आय से अधिक संपत्ति दर्ज की है, जिसकी बाजार कीमत करोड़ों में है.

शिकायत के आधार पर एसीबी जोधपुर ग्रामीण इंटेलिजेंस शाखा ने इसका गोपनीय सत्यापन किया, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया. एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक हरेंद्र महावर के सुपरविजन में एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत के नेतृत्व में आरोपी के कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की गई.

भ्रष्टाचार से अर्जित की बड़ी संपत्ति
इस तलाशी कार्रवाई के दौरान आरोपी योगेश आचार्य के विभिन्न ठिकानों की तलाशी में 22 लाख से अधिक नकद, 7 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के दस्तावेज, लग्जरी वाहन, 40 से अधिक महंगी ब्रांडेड घड़ियां मिली हैं. इसके अलावा एक गोल्ड प्लेटेड मोबाइल फोन और सोने चांदी के आभूषण भी बरामद हुआ है. 

इसके अलावा एक बैंक लॉकर और कई खाते भी टीम को मिले हैं. ब्यूरो के प्राथमिक आंकलन में प्रथम सूचना रिपोर्ट और अब तक मिले दस्तावेज के अनुसार, आरोपी योगेश आचार्य के जरिये करोड़ों रुपये के बाजार कीमत की अनेक परिसंपत्तियों अर्जित करने का अनुमान है.

यह आरोपी के वैध आय से अर्जित संपत्ति के मुकाबले आनुपातिक रूप से अधिक है. एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन पर एसीबी की अलग-अलग टीमों के जरिये आरोपी के ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है.

(जालौर से हीरालाल भाटी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: जोधपुर एयरपोर्ट पर पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पहुंची किन्रर, चेकिंग के समय CISF ने पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget