एक्सप्लोरर

सुखबीर सिंह बादल के पैर का अंगूठा टूटा, कुर्सी से गिरे, अकाल तख्त साहिब से की ये अपील

Sukhbir Singh Badal News: सुखबीर सिंह बादल को तनखैया घोषित किए जाने के कारण वह ना तो कोई सामाजिक कार्य कर सकते हैं और ना ही राजनीति. ऐसे में उन्होंने अकाल तख्त को एक दरख्वास्त भेजी है.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर बादल को चोट लग गई है. सचिवालय में सुखबीर बादल जिस कुर्सी पर बैठे थे, उससे गिर गए जिसकी वजह से हेयरलाइन फ्रैक्चर भी हुआ है. वह माथा टेकने के बाद अकाल तख्त सचिवालय गए थे. जहां वह एक कुर्सी पर बैठे. यह कुर्सी टूटी हुई बताई जा रही है. जिससे गिरने पर उनके पैर का अंगूठा टूट गया. उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां उन्हें प्लास्टर लगाया गया.

बादल ने अकाल तख्त साहिब के सामने एक दरखास्त दी है कि उनकी सजा की घोषणा जल्द की जाए. सुखबीर बादल ने कहा कि उन्हें तनखैया घोषित किए गए ढाई महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक सजा नहीं दी गई है. सुखबीर बादल ने मांग की है कि उन्हें जल्दी से जल्दी सजा सुनाई जाए ताकि वह सजा पूरी कर सकें.

सुखबीर बादल ने कहा है कि तनकैया करार दिए हुए ढाई महीने से ज्यादा हो गए हैं और वो कोई भी सामाजिक और राजनीतिक काम नहीं कर पा रहें जिसकी वजह से शिरोमणि अकाली दल का काम भी प्रभावित हो रहा है इसलिए उन्हें जल्द सजा सुनाई जाए. 

पांच सिंह साहिबान की बैठक का इंतजार

धार्मिक सजा का फैसला पांच सिंह साहिबान की मीटिंग में लिया जा सकता है जिसकी बैठक दीवाली के बाद होने की संभावना थी लेकिन अभी यह बैठक आयोजित नहीं की गई है. सुखबीर सिंह बादल आज सचिवालय अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे. वहां उन्होंने धार्मिक मानदंडों के अनुसार आगे की कार्रवाई करने का अनुरोध किया. सुखबीर सिंह बादल ने जुलाई में अकाल तख्त साहिब से माफी मांग ली थी. उन्होंने कहा था कि अकाल तख्त उन्हें जो भी सजा देगा वह एक विनम्र सेवक के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढे़ं- दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने छोड़ी सिक्योरिटी, पिछले महीने दे दिया था इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget