एक्सप्लोरर

रवनीत बिट्टू पर संसद में भड़के चरणजीत चन्नी, केंद्रीय मंत्री बोले- '...तो मैं अपना नाम बदल लूंगा', खूब हुआ हंगामा

Charanjit Singh Channi News: चरणजीत सिंह चन्नी और रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा में भिड़ गए. चन्नी ने बिट्टू पर कांग्रेस के साथ गद्दारी का आरोप लगाया, जिस पर बिट्टू ने चन्नी को भ्रष्ट सांसद करार दिया.

Ravneet Singh Bittu and Charanjit Singh Channi Dispute: लोकसभा सत्र में जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई, जिससे लोकसभा में गरमा-गर्मी का माहौल बन गया. चेयर पर बैठीं संध्या राय ने दोनों से शांति बनाने की अपील की. जैसे ही रवनीत सिंह बिट्टू झल्लाकर वेल में जाने लगे तभी चन्नी से पहले कांग्रेस सांसद अमरिंदर राजा वडिंग भी वेल की ओर बढ़ गए. बहस इतनी तेज थी कि 2.00 बजे तक सदन की कार्यवाही को रोकना पड़ा.

दरअसल, चरणजीत सिंह चन्नी ने रवनीत बिट्टू से कहा, "आपके पिता जी शहीद हुए थे, लेकिन मैं आपको कह दूं कि वो शहादत के दिन नहीं मरे थे. बल्कि उस दिन मरे थे, जिस दिन आपने कांग्रेस को छोड़ा." चन्नी के इस बयान पर सांसद टेबल पीटने लगे. वहीं, सत्ता पक्ष द्वारा टोके जाने पर चन्नी ने शिकायत की कि उन्हें तंग किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "वो पंजाब से आए हैं, इसका मतलब ये नहीं कि मुझे तंग करते रहें."

'चन्नी सबसे करप्ट सांसद'- रवनीत बिट्टू का दावा
इसके जवाब में रवनीत सिंह बिट्टू भड़क गए और उन्होंने चरणजीत चन्नी को सबसे करप्ट नेता करार दिया. बिट्टू ने कहा, "मेरे दादा ने कुर्बानी देश के लिए दी, कांग्रेस के लिए नहीं. चन्नी गरीबी की बात करते हैं, लेकिन उनकी जायदाद पूछी जाए." बिट्टू ने दावा किया कि चन्नी पंजाब के सबसे अमीर और सबसे करप्ट सांसद होंगे. अगर ऐसा नहीं होता है तो वो अपना नाम बदल देंगे. 

उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को हजारों करोड़ रुपये का मालिक बताया. रवनीत सिंह बिट्टू ने दावा किया कि चरणजीत सिंह चन्नी का नाम कई मामलों में आया, जिसमें 'मी टू' भी शामिल था. 

पीएम मोदी और वित्त मंत्री पर भी साधा निशाना
सांसद चन्नी ने चेयरमैन संध्या राय को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. चन्नी ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि सरकार के लोग 10 साल राज कर के थक गए हैं. अब इनके पास कोई आइडिया या गंभीरता नहीं है. देश के बजट पर महत्वपूर्ण चर्चा हो रही है, लेकिन न प्रधानमंत्री, न गृहमंत्री और न वित्त मंत्री यहां मौजूद हैं. उनकी कुर्सियां खाली पड़ी हैं. 

चरणजीत सिंह चन्नी ने सदन में कहा, "बजट पेश करने वालों को यहां सवालों का जवाब देने के लिए मौजूद होना चाहिए, उन्हें बताना चाहिए कि बजट में क्या-क्या नहीं दिया गया."

यह भी पढ़ें: 'हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में BJP ने हार मान ली क्योंकि...', बजट पर बोलीं कुमारी सैलजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget