एक्सप्लोरर

'हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में BJP ने हार मान ली क्योंकि...', बजट पर बोलीं कुमारी सैलजा

Kumari Selja News: कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने बजट को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आकंड़ों से पेट नहीं भरेगा. युवाओं को रोजगार दीजिए और महंगाई को कंट्रोल कीजिए.

Kumari Selja On Union Budget 2024: कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने लोकसभा में बजट 2024-25 पर बुधवार (24 जुलाई) को अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव होने वाले हैं लेकिन शायद बीजेपी सरकार ने पहले ही अपनी हार मान ली है, क्योंकि बजट में इन तीन राज्यों का ज़िक्र तक नहीं किया गया.

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा, ''दुख इस बात का है कि आज तीन तीन केन्द्रीय मंत्री होने के बावजूद हरियाणा को इस बजट में कुछ मिलना तो दूर बल्कि नाम तक नहीं लिया गया, यह हरियाणा का दुर्भाग्य है! मुझे मालूम नहीं कि अंदरुनी इनकी क्या बातें होती हैं''

स्वामिनाथन कमेटी रिपोर्ट का नाम तक नहीं लिया-सैलजा

उन्होंने आगे कहा, ''किसानों की बात करें तो उनकी आय दोगुनी करने की बात कही गई. स्वामिनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की बात शुरु में की थी लेकिन बहुत आसानी से अब स्वामिनाथन कमेटी रिपोर्ट का नाम तक नहीं लिया जाता है. कृषि सेक्टर का बजट आधे के करीब हो गया है. 2019-20 में जहां 4.97 फीसदी था, इस बजट में आपने 2.74 फीसदी करके छोड़ दिया.

MSP पर कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा

कुमारी सैलजा ने एमएसपी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, ''वित्त मंत्री ने कहा कि आपने बहुत सी फसलों को इस बार MSP दिया है लेकिन क्या आपने स्वामिनाथन कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक फॉर्मूला अपनाया है? C2+50 प्रतिशत नहीं. बिल्कुल नहीं क्योंकि आप उसे भूल चुके हैं. किसान साल से ऊपर बैठा रहा लेकिन उसकी ओर ध्यान नहीं दिया गया. 

हमारी सरकार ने 72 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था लेकिन आपने अपने पूंजीपति मित्रों को 16 लाख करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया. किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया. शायद आपको लगता है कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे तो वो आलसी हो जाएंगे. पैदावार नहीं करेंगे, काम नहीं करेंगे. शायद यही शंका है. 

अग्निवीर योजना पर क्या बोली कांग्रेस?

उधर कांग्रेस ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ''हमारे नेता राहुल गांधी जी इसी सदन में अग्निवीर योजना के खोखलेपन का पर्दाफाश कर चुके हैं.सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन इस योजना की असलियत आपको जमीन पर जाने से पता चल जाएगी. सरकार सेना और जवान दोनों के साथ नाइंसाफी कर रही है. 

ये योजना युवा विरोधी और सेना विरोधी है. हमारी मांग है कि अग्निवीर योजना को खत्म कीजिए और जय जवान-जय किसान के नारे को बुलंद कीजिए.'' 

आकंड़ों से पेट नहीं भरेगा- कांग्रेस

कांग्रेस ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, ''मैं सरकार से कहना चाहती हूं कि आकंड़ों से पेट नहीं भरेगा. युवाओं को रोजगार दीजिए और महंगाई को कंट्रोल कीजिए. आज तेल कंपनियों का मुनाफा बढ़ता जा रहा है, लेकिन किसानों, गरीबों को कोई राहत नहीं मिल रही.''

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का बड़ा बयान, जानें क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget