एक्सप्लोरर

Punjab election 2022: पंजाब में अकाली दल ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर फोड़ा वीडियो बम, कहा- भूपिंदर हनी ने दिए बेटे की शादी में पैसे

Akali Dal News: पंजाब में अकाली दल ने चुनाव से पहले सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर बड़ा हमला किया है. अकाली दल ने दावा किया है कि भूपिंदर सिंह हनी को सीएम चन्नी ने सिक्योरिटी कवर दिया था.

Akali Dal reaction on Bhupinder Singh Honey: पंजाब में अकाली दल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर गंभीर आरोप लगाया है. एक प्रेस वार्ता में अकाली दल ने दावा किया कि सीएम चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी के 55 करोड़ रुपयों का पता लगा है. अकाली दल ने कहा कि चन्नी और कांग्रेस (Congress) यह बताए कि हनी क्या काम करते हैं और उनके पास लाखों की रोलेक्स घड़ियां और करोड़ों की संपत्ति कहां से आई.  

अकाली दल की प्रेस वार्ता में चन्नी और हनी के तस्वीर और वीडियो जारी किए गए. अकाली दल ने हनी की सुरक्षा में तैनात कमांडो का वीडियो जारी किया और सवाल किया कि हनी की गाड़ी पर MLA का स्टिकर और लाइट कैसे लगी थी ?

आगे भी होगा खुलासा- अकाली दल
प्रेस वार्ता में अकाली दल ने दावा किया कि आज चन्नी के भ्रष्टाचार का पहला हिस्सा जारी किया है. अभी दो-तीन पार्ट और हैं जिन्हें आगे जारी किया जाएगा. अकाली दल का दावा है कि सीएम चन्नी, हनी और मनी (रुपयों) का गठजोड़ है. दावा किया गया कि चन्नी से राज में सब काम हनी के जरिए होते थे. 

अकाली दल के नेताओं ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की जांच में यह भी सामने आएगा कि सीएम चन्नी के बेटे की शादी में हनी ने पैसे लगाए थे. वहीं अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने चन्नी, कांग्रेस के सीनियर नेताओं , मंत्रियों के साथ भूपिंदर हनी के मंच पर साथ साथ होने की तस्वीरें भी सार्वजनिक की. 

कौन है भूपिंदर सिंह हनी?
बीते दिनों ईडी ने पंजाब में अवैध रेत खनन के मामले में छापा मारा था जिसमें भूपिंदर सिंह हनी के आवास और अन्य परिसरों पर भी कार्रवाई की गई. हनी, सीएम चन्नी के भांजे हैं. हालांकि सीएम का दावा है कि ED की यह कार्रवाई उन्हें और परिवार को बदनाम करने के लिए हो रही है.

प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी के दौरान भूपिंदर सिंह हनी के घर से 3.9 करोड़ रुपये और बरामद किए. ईडी के एक अधिकारी ने कहा था कि बीते बुधवार तक छापेमारी से करीब 10.7 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं.

Punjab News: गणतंत्र दिवस के पहले पंजाब को दहलाने की कोशिश नाकामयाब, RDX समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त,1 गिरफ्तार

Punjab Election 2022: पंजाब में सीएम चन्नी के चुनाव लड़ने पर कांग्रेस लेगी है बड़ा फैसला, सीएम चन्नी के बाद अब सिद्धू का ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
Embed widget