एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब में सीएम चन्नी के चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस कर सकती है बड़ा फैसला, ऐसा हुआ तो सिद्धू के सपने का क्या होगा?

Punjab Election: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे इसका एलान हो चुका है. वहीं सीएम के एक और सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है. इसी बीच सिद्धू और सीएम का बयान आया है.

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे इसका एलान तो हो चुका है. लेकिन अभी चन्नी के लिए एक सीट का एलान और हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सीएम चन्नी को दो सीटों से चुनाव लड़ाना चाहती है. चमकौर साहिब सीट के बाद बरनाला की सुरक्षित सीट से भी चन्नी को उतारने की तैयारी है. एबीपी न्यूज से बातचीत में सिद्धू और सीएम चन्नी दोनों ही नेताओं ने इशारों में सीएम कैंडिडेट बनने की इच्छा आलाकमान को जाहिर कर दी. 

क्या है मामला
आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चन्नी के दो सीटों से चुनाव लड़ने पर आखिरी फैसला लिया जाएगा. पार्टी सूत्रों के मुताबिक चन्नी को दो सीटों से लड़ाने की रणनीति की वजह चमकौर साहिब से चन्नी की कमजोर स्थिति नहीं है. बल्कि पार्टी चन्नी के सहारे मालवा क्षेत्र में मजबूती हासिल करना चाहती है. वहीं बीजेपी लगातार आरोप लगा रही है. बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस चन्नी को सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है. पार्टी चमकौर साहिब पर कॉन्फिडेंट में नहीं है. इन सबके बीच बड़ा सवाल तो ये है कि अगर चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे तो क्या इसका मतलब यही है कि पंजाब में चन्नी ही होंगे कांग्रेस का सीएम कैंडिडेट?

क्या कहते हैं दोंनो नेता
इस सवाल को और हवा देने का काम खुद सीएम चन्नी ने किया है. चमकौर साहिब के अलावा दूसरी सीट से चुनाव लड़ने के एबीपी न्यूज के सवाल को चन्नी ने इनकार भी नहीं किया. बल्कि ये दलील भी दी कि पार्टी ने पिछली बार भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार को दो सीटों से लड़ाया था. साफ है कि चन्नी और सिद्धू दोनों के मन में सीएम बनने का सपना है और दोनों आलाकमान से आस लगाए बैठे हैं. आलाकमान नाराज ना हो जाए बयानों में इसका भी ख्याल रखा जा रहा है. अब एबीपी न्यूज के साथ एक्स्लूसिव इंटरव्यू में सिद्धू के मन की बात जानिए. जिसमें सिद्धू भी आलाकमान से अरदास करते नजर आए हैं. हालांकि इस इंटरव्यू में सिद्धू ने रिश्तेदार के घर ईडी की छापेमारी मामले में सीएम चन्नी का बचाव भी किया है.

ये भी पढ़ें-

Punjab Weather Update: पंजाब में आज सुबह से जमकर बरसेंगे बादल, ठंड से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं

UP Election 2022: जानें कौन हैं फिरोजाबाद से बीजेपी के पांच प्रत्याशी और क्या है यहां की सियासी रणनीति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget