एक्सप्लोरर

Adipurush Film Controversy: पटियाला में फिल्म आदिपुरुष का विरोध, सिनेमा हॉल के अंदर घुसने को लेकर हिन्दूवादी संगठनों और पुलिस के बीच हंगामा

Adipurush Film Controversy: देश में फिल्म आदिपुरुष को लेकर लगातार लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. पटियाला में भी हिन्दूवादी संगठनों ने फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ विरोध जताया.

Punjab News: फिल्म आदिपुरुष को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. पंजाब के पटियाला में भी भी अब इस फिल्म को लेकर लोगों में नाराजगी नजर आ रही है. पटियाला में हिंदू संगठनों ने फिल्म आदि पुरुष सिनेमाघर में दिखाए जाने का विरोध किया. हिन्दूवादी संगठन सड़कों पर उतर आए और उन्होंने सिनेमा हॉल के अंदर घुसने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस के जवानों के साथ हिंदू संगठनों के कार्यकर्त्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई. हिन्दूवादी संगठनों ने फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और डायलॉग राइटर के खिलाफ भी नारेबाजी की. 

लोगों ने फिल्म को बताया भगवानों का अपमान
कंट्रोवर्शियल फिल्म आदिपुरुष का देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध हो रहा है. लोगों में फिल्म के खिलाफ आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है. कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है. वहीं सोशल मीडिया पर भी लगातार फिल्म को बैन करने की मांग उठ रही है. विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि फिल्म आदिपुरुष धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है और इस फिल्म में भगवान का अपमान दिखाया गया है. लोगों का कहना है कि इस फिल्म में जिस तरह से भगवान के कपड़े और उनकी भाषा दिखाई गई है वो हमारी संस्कृति के खिलाफ है. हम इस रूप में भगवान की कल्पना नहीं कर सकते. आपको बता दें कि इस फिल्म भगवान राम का किरदार साउथ के एक्टर प्रभास ने निभाया है तो वहीं सीता का किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने किया है.

फिल्म आदिपुरुष का हरियाणा में भी विरोध
फिल्म आदिपुरुष का हरियाणा में भी विरोध किया जा रहा है. दो दिन पहले ही हरियाणा के सिरसा में आदिपुरुष फिल्म को लेकर लोगों ने विरोध किया. मां बगलामुखी मंदिर के पुजारी अशोक भाई गुरुजी के नेतृत्व में लोगों ने फिल्म आदिपुरुष को लेकर नाराजगी जताई. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और डायलॉग राइटर के खिलाफ नारेबाजी की और साथ ही इस फिल्म से जुड़े लोगों पर मुकदमा दर्ज कर फिल्म को बैन करने की मांग की.  

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: गठबंधन में रहते हुए आखिर कैसे बीजेपी-जेजेपी 10-10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जानिए क्या बोले डिप्टी सीएम चौटाला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget