एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: गठबंधन में रहते हुए आखिर कैसे बीजेपी-जेजेपी 10-10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जानिए क्या बोले डिप्टी सीएम चौटाला

हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की तरफ से सभी दसों सीटों पर जीत के दावे किए जा रहे हैं. वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा सीट से अजय चौटाला को प्रत्याशी भी बताया है.

Haryana News: हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी के नेताओं की तरफ से एक ओर तो गठबंधन के आगे भी चलते रहने के दावे किए जा रहे हैं. दूसरी तरफ दोनों ही पार्टियों लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है और दसों लोकसभा सीटों पर अपने चुनाव लड़ने का दावा कर रही है. डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी एक बार फिर दसों लोकसभा सीटों पर जीत का दावा किया है. यहीं नहीं, भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा सीट से उन्होंने अपने पिता अजय चौटाला को प्रत्याशी भी बताया है.

बीजेपी-जेजेपी के गठबंधन को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गठबंधन को लेकर कोई संशय नहीं है. गठबंधन मजबूती से चल रहा है, और आगे भी चलता रहेगा. वहीं सिरसा रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीजेपी की दसों सीटों पर दावे को लेकर कहा कि जेजेपी कौन सा 2-4 सीटों पर जीत का दावा कर रही है. वो भी हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और जीतेगी भी. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनके पिता अजय चौटाला को कोर्ट से राहत मिल जाती है तो वो भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे.

जेजेपी का बढ़ा वोट बैंक

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दावा किया है कि जब से जेजेपी बनी है उसका वोट बैंक बढ़ा है. इस बढ़े हुए वोट बैंक के साथ वो इस बार हरियाणा में 40 प्रतिशत वोट पाने का लक्ष्य रख रही है. उन्होंने कहा कि जेजेपी ने बीजेपी के साथ मिलकर धरातल पर कार्य किए है. जिसकी वजह से उसने अपने लिए एक मजबूत स्थिति बनाई है. चौटाला ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने की दिशा में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की हल्कों में ड्यूटी लगाई गई है. डिप्टी सीएम ने कहा कि बढ़ती गर्मी के साथ राजनीतिक पारे में भी उछाल आएगा और चुनावी समीकरण और दिलचस्प होते जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने पेंशनर्स पर लगाया नया टैक्स, नवजोत सिंह सिद्धू बोले- 'भीख का कटोरा बाहर आ ही गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget