एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा में कितनी लोकसभा सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस? विधानसभा चुनाव को लेकर भी भूपेंद्र हुड्डा ने किया बड़ा दावा

Haryana Lok Sabha-Assembly Election 2024: हरियाणा में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा का बयान आया है. इस दौरान राम मंदिर उद्घाटन पर भी अपनी बात रखी.

Haryana: हरियाणा में इसी साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है. बीते 15 जनवरी से पार्टी ने 'घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस' अभियान भी शुरू की है. इस बीच अब हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि जिस हिसाब से लोगों का उत्साह दिख रहा है, इससे साफ है कि 2024 में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आएगी.

साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह भी कहा कि जो भी कर रहे हैं कांग्रेस के लिए ही कर रहे हैं. कांग्रेस की मुखालिफत तो नहीं कर रहे हैं. इसके अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस सक्षम है. इस मौके पर उन्होंने राम मंदिर उद्घाटन के निमंत्रण पर भी जवाब दिया. कांग्रेस नेता ने कहा, "पार्टी राम से अलग नहीं है. राम सबके हैं. मेरे पास तो कोई निमंत्रण नहीं आया है. मेरे पास पहले निमंत्रण तो भेजो फिर देखेंगे. मुझे जब राम बुलाएंगे तब जाउंगा."

ईडी की पूछताछ पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्या कहा?

वहीं ईडी की पूछताछ पर भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "उनका (ईडी) काम है. वे अपना काम कर रहे हैं. मुझे  जितनी बार बुलाएंगे, मैं उतनी बार जाउंगा, मैं कानून को मानने वाला व्यक्ति हूं." भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बीते बुधवार को ईडी ने 2004-07 के दौरान मानेसर में भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं को लेकर धन शोधन मामले की जांच के संबंध में पूछताछ की थी.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हुड्डा (76) का बयान दर्ज किया. ईडी की यह जांच वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और नौकरशाहों की कथित तौर पर मिलीभगत से 2004 और 2007 के बीच हरियाणा के मानेसर में भूमि के अवैध रूप से अधिग्रहण से संबंधित है. भूमि अधिग्रहण के इस मामले में कई किसानों और भूमि मालिकों ने आरोप लगाया था कि उनके साथ लगभग 1,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है. एजेंसी ने हरियाणा पुलिस के की एक प्राथमिकी के आधार पर सितंबर, 2016 में कथित भूमि घोटाले में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी इस मामले में जांच कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर उद्घाटन पर हरियाणा में आधे दिन बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस, खट्टर सरकार ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis
Putin India Visit: Vladimir Putin ने India दौरे पर वो पा लिया… जो 4 साल में खोया था |ABPLIVE
IndiGo flight Cancelled: यात्रियों के टिकट कैंसिल करने के पीछे बड़ी साजिश? | Janhit With Chitra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल- वीडियो वायरल
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल
Embed widget